on 5 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
सोमवार को केरल के कोच्चि शहर में भयानक आग लगने की घटना हुई। खबर के अनुसार थेवारा इलाके में कोचिन पोर्ट अथॉरिटी की जमीन पर फेके जानें वाले कचरे में सोमवार शाम को आग लग गई। जो कुछ ही समय में आग ने भीषण रुप ले लिया और आसपास के इलाके को अपने चपेट में ले लिया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पायी।
एक लीक रिपोर्ट्स से यह पता चला है कि 10 मई को Google I/O 2023 इवेंट में Pixel 7a को लॉन्च किया जाएगा। Pixel 7a में Google Tensor G2 चिपसेट, LPDDR5 रैम, UFS 3.1 स्टोरेज, 6.1 इंच OLED फुलएचडी प्लस डिस्प्ले, रिफ्रेश रेट 90Hz, 4410mAh बैटरी, 18W वायर चार्जिंग 64MP प्राइमरी लेंस, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 10.8MP कैमरा जैसे फिचर्स मिलेंगे। हालाकि कीमत के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई हैं।
सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों को लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में साल की सबसे बड़ी उछाल देखी गई। उत्पादन में कटौती के फैसले के कारण यह उछाल नजर आई हैं। आने वाले समय में 100 डॉलर प्रति बैरल कच्चे तेल की कीमत देखे जाने की उम्मीद जताई जा रही हैं। एक दिन पहले ही रूस और उनके सहयोगियों देशों ने और पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ने 11.6 लाख बैरल कच्चे तेल का उत्पादन प्रतिदिन घटाने की घोषणा किया था।
4 अप्रैल मंगलवार को महावीर जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद रहा और कोई कारोबार नहीं किया गया। इस हफ्ते शुक्रवार 7 अप्रैल के गुड फ्राइडे के मौके पर फिर से शेयर बाजार बंद रहेगा। ऐसे में इस हफ्ते के बुधवार और गुरुवार को ही शेयर बाजार में ट्रेडिंग की जाएगी। इसके अलावा बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के मौके पर अगले हफ्ते शुक्रवार 14 अप्रैल को शेयर बाजार बंद रखा जाएगा।
on 4 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
31 मार्च शुक्रवार को मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरण सेंटर का उद्घाटन किया गया है। जिस दौरान देश-विदेश के कई कलाकार, खेल जगत के खिलाड़ी, धर्म गुरु व्यापार जगत कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुए थे। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी ने अंबानी कल्चरण सेंटर के उद्घाटन समारोह की मेजबानी की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नीता अंबानी को सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन के लिए बधाई दी।
भारतीय मूल के 47 वर्षीय नागरिक विश्वचंज कोल्ला की अमेरिका के बोस्टन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मौत की खबर है। पुलिस के अनुसार 28 मार्च को शाम करीब 5 बजे विश्वचंज कोल्ला अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक बस की चपेट में आ कर घिसट गए। मौके पर मौजूद एक ऑफ ड्यूटी नर्स ने तुरंत विश्वचंज कोल्ला की मदद की लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आंध्रप्रदेश के रहने विश्वचंज कोल्ला टाकेडा फार्मास्युटिकल कंपनी में एक एनालिस्ट थे।
पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देने के आरोप को लेकर मंगलवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुनवाई होगी। अदालत की सुनवाई के बाद डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा के अपने रिसॉर्ट में वापस लौट कर मंगलवार रात को अपने समर्थकों से मुलाकात करेंगे। गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ ग्रैंड ज्यूरी ने स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देने के एक अभियोग को लेकर वोट दिया था और 30 से अधिक मामलों में डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर आरोप लगाए गए।
डिजिटल मुद्रा और क्रिप्टोक्यूरेंसी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय जांच शुरू कर दी हैं। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने डिजिटल परिसंपत्तियों की आपराधिक दुरुपयोग को लेकर एक लिखित उत्तर लोकसभा में पेश किया है। पंकज चौधरी के अनुसार क्रिप्टो एक्सचेंज के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत प्रवर्तन निदेशालय ने करीब 936.89 करोड़ रुपए की अर्जित संपत्ति 31 जनवरी 2023 में जब्त किया गया था।
हालही में अरुणचाल प्रदेश के जी20 कार्यक्रम की अहम बैठक में चीन शामिल नहीं हुआ था। भारत को उकसाने के लिए रविवार को चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 11 स्थानों के मानकीकृत नामों की तीसरी लिस्ट जारी की है। चीन ने अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी हिस्से को अपना बताया है। ग्लोबल टाइम्स के खबर के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के पांच पर्वत चोटियों, दो आवासीय क्षेत्र, दो नदियों और भूमि क्षेत्र को चीन ने अपने लिस्ट में जारी किया है।
अफगानिस्तान के उत्तर पश्चिमी इलाके में स्थित दस सालों से संचालित सदाई बनोवन महिला रेडियो स्टेशन को तालिबान ने बंद करने का आदेश जारी किया है। तालिबान के अनुसार रमजान के पवित्र महीने के दौरान इस महिला रेडियो स्टेशन में संगीत बजाया गया था। जो की इस्लामिक एमिरेट्स के कानून का उल्लंघन है। अगर इस्लामिक एमिरेट्स के कानूनों को पालन किया जाएगा तो भविष्य में रेडियो स्टेशन को फिर से संचालन की अनुमति दी जाएगी।
हालही हैं Redmi ने अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 12 Pro 4G को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। Redmi Note 12 Pro 4G में एंड्रॉयड 12, MIUI 13, 6.67 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले, रिफ्रेश रेट 120Hz, ब्राइटनेस 1200 निट्स, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटक्शन, स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर, मीडियाटेक Dimensity 1080 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी, 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज और 108 मेगापिक्सल Sony IMX766 कैमरा जैसे फिचर्स मिलेंगे।
on 3 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
गूगल के सीएफओ रूथ पोराट के सोशल मीडिया पोस्ट से पता चला है कि लागत में कटौती के उपायों की एक श्रृंखला Google जल्दी ही शुरू कर रहा हैं। 31 मार्च को गूगल ने पोराट की ओर से एक ज्ञापन भेज कर अपने कर्मचारियों को लागत में कटौती अभियान के दौरान भत्तों को कम करने के बारे में सूचित किया है। मतलब Google अपने ऑफिस के कुछ माइक्रो किचन को बंद करेगा।
इस साल की शुरुआत में ही नोकिया ने अपने पॉपुलर लोगो को बदल दिया है। अब भारत में नोकिया कंपनी लगातार अपने शानदार स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। जल्दी नोकिया अपना नया यूजर इंटरफेस Pure UI को लॉन्च करने वाली हैं। हालांकि यह यूजर इंटरफेस प्योर यूआई नोकिया स्मार्टफोन्स पर नहीं बल्कि भविष्य के सभी सॉफ्टवेयर यूआई पर उपलब्ध होगा। नोकिया के अनुसार यह यूजर इंटरफेस वर्सेटाइल, कंसिस्टेंट और फ्यूचर प्रूफ हैं। जहा मिनिमलिस्टिक और क्लीन एक्सपीरियंस मिलेगा।
तेल कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल के नए दाम जारी किए हैं। दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल 96.72 रूपए और प्रति लीटर डीजल 89.62 रूपए मिल रहा हैं। मुंबई में प्रति लीटर डीजल 94.27 रूपए और प्रति लीटर पेट्रोल 106.31 रूपए मिल रही हैं। चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल 102.63 रूपए और प्रति लीटर डीजल 94.24 रूपए मिल रही हैं। कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल 106.03 रूपए और प्रति लीटर डीजल की कीमत 92.76 रुपए रखी गई है।
शनिवार रात देर रात को 78 वर्षीय नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को पेट में दर्द के कारण काठमांडू त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया। दो हफ्ते पहले ही नए राष्ट्रपति के रूप में रामचंद्र पौडेल ने शपथ ग्रहण किया था। राष्ट्रपति चुनाव में पिछले महीने रामचंद्र पौडेल को 33,802 मत मिले। प्रांतीय विधानसभा के 352 सदस्यों और संसद के 214 सदस्यों का समर्थन मिला था।
शुक्रवार और शनिवार के तूफान और बवंडर ने अमेरिका में बड़ी तबाही मचाई है। इस तबाही में 21 लोगों की मौत हुई और 100 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। राज्य के गवर्नर सारा हुकाबी ने बिजली की लाइनें टूटने, कई घर क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी है। सबसे ज्यादा अलबामा, मिसिसिपी, इंडियाना और मिडवेस्ट में तबाही देखी गई हैं। मदद के लिए सारा हुकाबी सैंडर्स ने आपातकाल स्थिति की घोषणा कर नेशनल गार्ड्स को सक्रिय कर दिया है।
अमेरिकी थिंक टैंक के अनुसार सैटेलाइट तस्वीरों में उत्तरी कोरिया की मुख्य परमाणु साइट में कई गतिविधियां देखी गई हैं। यह गतिविधियां किम जोंग उन द्वारा देश के परमाणु शस्त्रागार में वृद्धि के आदेश के बाद नजर आई हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से योंगब्योन साइट पर एक्सपेरिमेंटल लाइट वाटर रिएक्टर पूरा होने का संकेत मिला है। पांच मेगावाट के रिएक्टर का काम योंगब्योन में जारी है और एक सहायक इमारत ईएलडब्ल्यूआर के आसपास निर्माण किया जा रहा हैं।
एक अप्रैल को मेक्सिको सिटी के पास टियोतिहुआकैन पुरातत्व पर्यटन स्थल में एक हॉट एयर बैलून में अचानक आग लग गई। घटना के अनुसार इस हादसे में एक 50 वर्षीय व्यक्ति और 39 वर्षीय महिला की मौत हो गई, साथ ही एक बच्चे का चेहरा बुरी तरह से आग में झुलस गया। कई लोग आग से बसने के लिए बैलून से नीचे कूद गए थे। हॉट एयर बैलून पर कितने यात्री थे यह अब तक पता नहीं चला है।
इटली की सरकार ने एक फैसला करते हुए अंग्रेजी भाषा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की हैं। सीएनएन के मुताबिक अंग्रेजी या अन्य विदेशी भाषा का उपयोग करने पर इटली के नागरिकों पर एक लाख यूरो का भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इटली चैंबर ऑफ डेप्युटीज के नेता फैबियो रामपेली ने यह कानून पेश किया जिसे कानून ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अपना समर्थन दिया। फैबियो रामपेली के अनुसार विदेशी भाषा के इस्तमाल से इतालवी भाषा को नीचा दिखाया जा रहा हैं।
on 2 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी की 88 वर्ष की उम्र में रविवार को कैंसर के कारण निधन हुआ। गुजरात के जामनगर में सलीम दुर्रानी ने अपनी आखिरी सांस ली। सन् 1934 में 11 दिसंबर को अफगानिस्तान के काबुल में सलीम दुर्रानी का जन्म हुआ। भारत के लिए उन्होंने 29 टेस्ट मैच खेला। जहां 1202 रन बनाए और 75 विकेट हासिल किए। सलीम दुर्रानी 1960 में अर्जुन अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर भी बने।
Submit