on 5 Apr 2023 , Concise by AwadheshPratapSingh, 0 0
चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में ११ स्थानों के नाम बदलने को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया सामने आई है। विदेश मंत्रालय ने चीन के इस कदम को सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा कि हमारे समक्ष चीन द्वारा ऐसी रिपोर्ट्स पहले आ चुकी हैं, लेकिन नाम बदलने से हकीकत नहीं बदलती। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। अमेरिका ने भी चीन के इस कदम का पुरजोर विरोध किया ।
on 5 Apr 2023 , Concise by lakshmiyadav899, 0 0
पीएम मोदी की सरकार अर्थव्यवस्था मजबूत बनाने के लिए ट्रेड, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी पर बहुत ध्यान दे रही है, इसी कारण गत 31 मार्च को विदेश व्यापार नीति (FTP) की घोषणा हुई। FTP की अहम घोषणाओं पर विदेश व्यापार महानिदेशक संतोष कुमार सारंगी ने कहा कि विदेश ग्राहकों को कम समय में सामान पहुंचाने के लिए वेयरहाउस बनाए जायेंगे और ऑर्डर बुक करने का काम एग्रीगेटर करेगा ताकि इस नीति को सुविधाजनक बनाया जाए।
स्मॉल सेविंग्स स्कीम में अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत ही बढ़िया सरकारी स्कीम है। इन सेविंग स्कीम में आपको कम निवेश और समय में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। हाल ही में सरकार ने कुछ स्मॉल सेविंग्स स्कीम 70 bps (बेसिस प्वाइंट) ब्याज दरें बढ़ाई हैं और कुछ स्कीम में निवेश अवधि की लिमिट बदलाव किया है। फिलहाल स्मॉल सेविंग्स स्कीम की ब्याज दरें ४ प्रतिशत से ८.२प्रतिशत के बीच है।
on 5 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मैनहैटन की अदालत ने रिहा कर दिया है। खुद पर लगे सभी आरोपों को डोनाल्ड ट्रंप ने अदालत में गलत बताया है। सभी दलीलें को सुनने के बाद अदालत ने स्टॉर्मी डेनियल्स को देने के लिए डोनाल्ड ट्रंप को करीब 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है। अब चार दिसंबर को इस मामले की अगली सुनवाई होगी। पहले भी न्यूयॉर्क की अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी थी।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपनी स्थायी सीट के लिए भारत का बचाव करते हुए भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने अपना मत रखा। रुचिरा कंबोज के अनुसार अस्थायी और स्थायी दोनों श्रेणियों में भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता के विस्तार के पक्ष में है, लेकिन समस्या का समाधान सिर्फ अस्थायी श्रेणी में विस्तार करने से नहीं होगा। सदस्यों के बीच स्थायी और अस्थायी अंतर के कारण वर्तमान के भू-राजनीतिक परिस्थितियों को बुरा बना रही हैं।
मंगलवार को निजी अंतरिक्ष तकनीक स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस ने 3डी-प्रिंटेड क्रायोजेनिक इंजन धवन-दो का 200 सेकंड सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। नागपुर के सौर उद्योग प्रणोदन परीक्षण सुविधा केंद्र में हैदराबाद स्थित स्काईरूट ने मोबाइल क्रायोजेनिक इंजन का परीक्षण किया है। जिसको स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। कंपनी के मुताबिक मोबाइल क्रायोजेनिक इंजन का परीक्षण में प्रभावशाली परिणाम प्राप्त हुआ है। पिछले साल ही नवंबर में यह भारतीय कंपनी ने अंतरिक्ष में रॉकेट भेजने वाली उपलब्धि हासिल की थी।
2022 के इंडिया जस्टिस रिपोर्ट के अनुसार भारत की जेलों में 22 प्रतिशत सजायाफ्ता मुजरिम लोग ही बंद है। 77.10 प्रतिशत बाकी बंदी विचाराधीन हैं। साल 2010 से 2021 तक 2.4 लाख से 4.3 लाख तक विचाराधीन बंदियों की संख्या बढ़ चुकी हैं। जेलों में क्षमता से अधिक लोगों को जेलों में रखा जा रहा हैं। जेलों में कुल आबादी 2021 में 5.54 लाख तक पहुंच चुकी है। 2021 में 1,319 जेलों में 18.1 लाख कैदी भेजे गए थे।
अरुणाचल प्रदेश के 11 स्थानों के नाम बदलने के चीन के इस कदम पर अमेरिका ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है। मंगलवार को व्हाइट हाउस के दिए गए बयान के अनुसार अमेरिका अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करने वाले चीन का कड़ा विरोध करते हैं। चीन भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा हैं। लंबे समय पहले ही अरुणाचल प्रदेश को अमेरिका ने अपनी मान्यता दी थी।
वनप्लस इंडिया के मेगा इवेंट में वनप्लस ने OnePlus Nord Buds 2 को लॉन्च किया है। साथ ही वनप्लस ने OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को भी लॉन्च कर दिया है। OnePlus Nord Buds 2 में 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर, बैक कैविटी, न्वाइज कैंसिलेशन, ट्रांसपैरेंसी मोड, AAC सपोर्ट डुअल माइक, बैलेंस्ड, सेरेनेड, बोल्ड, एआई एल्गोरिद्म, फास्ट चार्जिंग और बास मोड्स, IP55 रेटिंग और HeyMelody एप का सपोर्ट मिलेगा। OnePlus Nord Buds 2 की कीमत 2,999 रूपए रखी गई हैं।
मैनहैटन कोर्ट में अपनी पेशी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन पर हमला बोला है। डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि अमेरिका में ऐसे भी दिन आएंगे। अमेरिका नरक में जा रहा हैं। अमेरिका को जो बर्बाद करना चाहते हैं उनसे अमेरिका को बचाना होगा। उन्होंने सिर्फ अमेरिका को निडर हो कर रक्षा करने का अपराध किया है। 2024 के चुनाव के कारण उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया है।
on 5 Apr 2023 , Concise by SandipRai, 0 0
झारखंड राज्य में देवघर एक स्थान है जहां बाबा भोले नाथ का एक बहुत पवित्र मंदिर है जिसे आमतौर पर बैद्यनाथ धाम भी कहा जाता है, भारत में यह बारह ज्योतिर्लिंग में से एक है है, इसे भगवान शिव का सबसे पवित्र निवास माना जाता है। यह मंदिर, देवघर बस स्टैंड से करीब 3.5 किमी दूर है।लोगो की मान्यता है कि बाबा बैजनाथ के दरबार में जो भी अपनी इच्छा लेकर जाता है बाबा भोलेनाथ उसकी इच्छा जरूर पूरी करते हैं। इसी अटल आस्था के कारण बैजनाथ मंदिर में हरदम भक्तों का आना-जाना लगा रहता है।बाबा बैजनाथधामसे संबंधित एक बड़ी …
मगंलवार की रात को फिलिपिंस के विगा के तट पर 6.3 तीव्रता से भूकंप आया। EMSC के अनुसार भूकंप का केन्द्र विगा से 120km पूर्व में था और 45km की गहराई में था। अभी तक किसी को हताहत होने का कोई खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार फिलिपिंस के घरों की दीवारों पर दरारें देखने को मिल रही है। वास्तविक नुकसान का अभी पूरी खबर नहीं मिली है।
यूपीआई सेवा और नेट बैंकिंग पर एसबीआई के ग्राहकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों के अनुसार बैंक सर्वर माइक्रोब्लॉगिंग साइट धीमी हो रही हैं। ग्राहकों नॉन-रिस्पॉन्सिव का भी सामना करना पड़ रहा हैं। क्रेडिट कार्ड पेमेंट तक रुक गई हैं। इससे पहले भी 1 अप्रैल 2023 को एसबीआई के ग्राहकों ऐसी ही समस्याओं का सामना करना पड़ा था। भारतीय स्टेट बैंक के ट्वीट के अनुसार वह समस्या को समाधान करने में जुटे हुए हैं।
भारत में Noise ने अपने नए स्मार्टवॉच Noise ColorFit Icon 3 को लॉन्च कर दिया है। Noise ColorFit Icon 3 को अल्ट्रा-थिन बेजल और मैटेलिक फिनिश के साथ पेश किया गया है। Noise ColorFit Icon 3 में 240 x 296 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 500 निट्स ब्राइटनेस, 1.91 इंच डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग, 240 mAh बैटरी, IP67 रेटिंग, और फीमेल साइकल ट्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। ब्लू , रोज मॉव, मिडनाइट गोल्ड और जेट ब्लैक कलर ऑप्शन में इसकी कीमत 1,999 रूपए रखी गई हैं।
चीन में रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme GT Neo 5 SE को लॉन्च कर दिया है। Realme GT Neo 5 SE में एंड्रॉयड 13, 6.74 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन पिक्सल डिस्प्ले, रिफ्रेश रेट 144Hz, पीक ब्राइटनेस 1400 निट्स, कलर गेमट DCI-P3 सपोर्ट, स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 प्रोसेसर, Adreno GPU 725, 16 जीबी रैम, 64 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस, GT mode और 5500mAh बैटरी जैसे फिचर्स मिलेंगे। जिसकी कीमत 26,200 रूपए रखी गई हैं।
सोमवार को सीबीआई के हीरक जयंती समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। नरेंद्र मोदी के अनुसार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए भारत के इच्छाशक्ति में कमी नहीं आनी चाहिए। इस बयान पर राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने असहमति रखते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों को सबसे ज्यादा सजा यूपीए शासन के दौरान मिली थी, तो नरेंद्र मोदी किन भ्रष्टाचारियों को बचा रहे हैं।
फोर्ब्स के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प की संपत्ति में भारी गिरावट आई हैं। सितंबर 2022 के 3.2 बिलियन डॉलर गिरावट के बाद अब 2.5 बिलियन डॉलर डोनाल्ड ट्रम्प का अनुमानित मूल्य रह गया है। मतलब डोनाल्ड ट्रम्प संपत्ति में 730 मिलियन डॉलर की कमी हुई। डोनाल्ड ट्रम्प की संपत्ति 2015 में 4.5 बिलियन थी। जो उस समय सबसे उच्चतम रैंकिंग पर दर्ज की गई थी। व्हाइट हाउस के बोली के दौरान उनकी संपत्ति में 2.1 बिलियन डॉलर की गिरावट आई थी।
50 साल बाद चंद्रमा पर मिशन भेजने के लिए सोमवार को नासा ने चार क्रू सदस्यों की घोषणा की हैं। कैनेडी स्पेस सेंटर से 2024 को 10 दिन के लिए ओरियन कैप्सूल में आर्टिमिस द्वितीय मिशन पर रॉकेट को भेजा जाएगा। जो चंद्रमा की परिक्रमा कर पृथ्वी में वापस लोटेगा। एक साल बाद फिर से चंद्रमा में दो क्रू सदस्यों को भेजा जाएगा। इसी कार्यक्रम के तहत पिछले वर्ष ही मानव रहित ओरियन कैप्सूल को लॉन्च किया गया था।
मंगलवार की सुबह नीदरलैंड में एक भयानक रेल हादसा हुआ। खबर के अनुसार एक यात्री ट्रेन लेडेन शहर से हेग जा रही थी। जहा ट्रैक पर मौजूद निर्माण उपकरण से ट्रेन टकराई और पटरी से पलट गई। जिससे ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई। इस भयानक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई और 50 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को तुरंत नजदीगी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मंगलवार को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने रूस से भी बेहतर संबंध भारत के साथ बनाने की बात कही है। माओ निंग के अनुसार भारत चीन और रूस विश्व में उभरते हुए प्रमुख देश हैं। जो क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जटिल परिवर्तनों का सामना कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ सच्चे और संचार बहुपक्षवाद का बचाव कर संयुक्त होकर वैश्विक चुनौतियों का सामना कर भारत, चीन और रूस विश्व को एक सकारात्मक संकेत दे सकते हैं।
Submit