on 23 Apr 2023 , Concise by SiddhiAgarwal, 0 0
दिल्ली पुलिस को 12 अप्रैल 2023 को करावल नगर इलाके में एक महिला की लाश मिली थी, जिसके गुनहगार को उन्होंने पकड़ लिया है और इस गुथी को भी सुलझा दिया। मृतक रोहिना नाज़ विनीत पँवार नाम एक शख्स के साथ लीव इन मे रह रही थी। रोहिना विनीत के उपर शादी का दवाब डाल रही थी, लेकिन इससे परेशान होकेर विनीत ने अपनी बहन पारुल के साथ मिलकर रोहिना की गला घोंट कर हत्या कर दी थी। लेकिन अब पारुल पुलिस की गिरफ्त मे है पर विनीत और उसका एक साथी अभी फरार है।
on 23 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
रामनवमी पर हिंसा के संबंध में टिप्पणी करने के आरोप में रांष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ मुंबई भाजपा के सचिव एडवोकेट विवेकानंद गुप्ता ने मुंबई पुलिस और ठाणे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अपनी टिप्पणी को लेकर जितेंद्र आव्हाड ने बयान दिया कि हर किसी ने देवी सीता और भगवान लक्ष्मण के साथ भगवान राम को देखा था। भगवान राम एक करुणा पुरुष हैं। लेकिन आज कल रामनवमी पर दंगे का माहौल बनाया जाता हैं।
राजधानी दिल्ली में असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने एक नए असम हाउस की आधारशिला रखी है। दिल्ली के द्वारका इलाके में बनने वाला यह असम हाउस छात्रों और मरीजों के लिए लाभदायक होगा। दिल्ली में असम का यह तीसरा राज्य गेस्ट हाउस होगा। जिसका निर्माण 18 महीने के अंदर पूरा किया जाएगा। असम सरकार के अनुसार यह असम हाउस 1,000 वर्ग मीटर के प्लॉट में 21.66 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा।
सूडान के सेना और अर्धसैनिक बालों के जंग बीच दोनों पक्ष विदेशी नागरिकों की निकासी के लिए तैयार हुआ है। सूडान की सेना के अनुसार ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और अमेरिका सहित कई अन्य देशों के नागरिकों और राजनयिकों को निकालने में सेना सहायता करेगी। आने वाले कुछ घंटों के भीतर निकासी शुरू की जाएगी। शुक्रवार को आरएसएफ ने आंशिक रूप से सभी हवाई अड्डों को फिर से खोलने की घोषणा की है।
बहुत कोशिशों के बाद भी पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से बेलआउट पैकेज हासिल नहीं कर पा रहा हैं। खबर के अनुसार ईद के बाद पाकिस्तान आर्थिक सहायता के लिए दो अरब डॉलर की अतिरिक्त जमा राशि के लिए सऊदी अरब के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षकर करेगा। सऊदी अरब के साथ समझौते के बाद आईएमएफ से बेलआउट पैकेज हासिल करने की उम्मीद जताई जा रही हैं। हालाकि आईएमएफ के साथ हस्ताक्षरित कार्यक्रम 30 जून, 2023 को खत्म हो जाएगा।
उत्तर कोरियाई जासूसी उपग्रह को गिराने के लिए जापान ने अपने मिसाइल इंटरसेप्टर को चालू कर दिया है। जापान की सीमा से गुजरते ही जासूसी उपग्रह को मार गिराया जाएगा। शनिवार को जापान के रक्षा मंत्री यासुकाजु हमादा ने ओकिनावा और आसपास के द्वीपों के साथ साथ दक्षिण-पश्चिम जापान में पीएसी-3 मिसाइलें तैयार करने का आदेश दिया है। मंत्रालय के अनुसार बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट करने का आदेश जारी होने के बाद आवश्यक तैयारी की जा रही हैं।
ईद के त्योहार के बीच अफगानिस्तान के महिलाओं के खिलाफ तालिबान ने एक और कठोर प्रतिबंध लगाया है। इस प्रतिबंध के तहत तखर प्रांतों और बगलान की महिलाओं को तालिबान प्रशासन ने ईद-उल-फितर के दिन बाहर न निकलने का निर्देश जारी किया है। महिलाओं पर तालिबान के प्रतिबंधों को देखते हुए कई विदेशी सरकारों ने फंडिंग में कटौती कर दी है। जिस वजह से अफगानिस्तान को भोजन की कमी से लेकर कई अन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
पिता शब्द का दर्जा भगवान से छोटा नहीं है, लेकिन सहारनपुर के गागलहेड़ी क्षेत्र में एक पिता ने अपने इस दर्जे को हेवानीयत की चपेट मे ले लिया। इस क्षेत्र की निवासी एक युवती ने अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। युवती ने कहा की उसका पिता उसके और उसकी सहेली के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को अपनी गिरफ्त मे ले लिया।
गुरुवार को लखनऊ के आलमबाग में रहने वाले भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी को उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े शूटर गुड्डू मुस्लिम की एक धमकी भरी चिट्ठी मिली है, जिससे इस मामले में नया हड़कंप मच गया है। उस चिट्ठी में तिवारी को जान से मारने की धमकी दी गई है, साथ ही 20 लाख रुपयों की मांग भी की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
गुरुवार को नाटो के चीफ जेन्स स्टोलबर्ग ने अपनी यूक्रेन यात्रा के दौरान ऐलान करते हुआ कहा कि मिलिट्री अलायंस में ही यूक्रेन की सही जगह है। उन्होंने यूक्रेन का और भी ज्यादा समर्थन करने की वादा भी किया। वही दूसरी ओर, रूस ने भी खुदके और यूक्रेन के बीच की लड़ाई की दीवार को सही ठहराते हुए कहा की इस समय यूक्रेन को नाटो मे शामिल होने से रोकना ही हमारा प्रमुख लक्ष्य है, क्यों कि अगर ऐसा होता है तो हमारे लिए संभावित खतरा पैदा होगा।
तिरंगे के टुकड़े से मुर्गे की सफाई करते व्यक्ति की वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वाइरल हो रही है, जिससे लोगों में तिरंगे के अपमान के लिए आक्रोश भर चुका है। उसी सिलसिले में पुलिस ने गुरुवार को तिरंगे का अपमान करने वाले उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला दादर और नागर हवेली के सिलवासा का है। आरोपी को राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा 2 के तहत हिरासत मे लिया गया है।
करीब 64 दिनों से फरार चल रहे वारीस दे पंजाब के प्रमुख और खलिस्तान समर्थक, अमृतपाल सिंह को आज मोगा जिले में गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी जानकारी पंजाब पुलिस ने ट्वीट करके दी। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक सिंह को पकड़ने का ऑपरेशन एक बड़े पैमाने पर रहा, लेकिन पुलिस और काउन्टर इन्टेलिजन्स ने मिलकर इसे अंजाम दे दिया और सफलता हाथ लगी। आगे की कार्यवाही के लिए अमृतपाल को असम के जेल में भेज जाएगा क्यों कि पंजाब जेल में उसे रखने से वो अपने संपर्क बढ़ा सकता है, इसलिए उसे गैर हिन्दी जेल में डाला जाएगा।
सी सीरीज के तहत नोकिया ने कई नए फोन्स को लॉन्च किया है। इस लॉन्चिंग में नोकिया सी12 प्लस और नोकिया सी12 जैसे फोन शामिल हैं। इन स्मार्टफोन के फिचर्स हैं फ्रीक्वेंसी 2.02 GHz, बेस फ्रीक्वेंसी 1.80 GHz, स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 610 जीपीयू, एंड्रॉयड 12, 6.3 इंच HD+ डिस्प्ले, Unisoc ऑक्टा कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा, एलईडी फ्लैश लाइट, 5 मेगापिक्सल कैमरा और 4000mAh बैटरी। जिसकी कीमत 7,999 रूपए रखी गई हैं।
एआई चैटबॉट बार्ड की क्षमताओं को गूगल ने अपडेट कर दिया है। गूगल के अनुसार नए अपडेट के तहत एआई चैटबॉट की पावर को बढ़ाने और सॉफ्टवेयर विकसित करने में एआई चैटबॉट की सहायता मिलेगी। साथ ही डिबगिंग कोड जनरेशन और कोड स्निपेट समझाया जा सकेगा। गूगल रिसर्च के ग्रुप प्रोडक्ट मैनेजर पैगे बेली के अनुसार जावा, जावास्क्रिप्ट, टाइपस्क्रिप्ट, सी++, गो, सहित 20 से अधिक प्रोग्रामिंग भाषाओं की क्षमताओं को एआई चैटबॉट बार्ड में लॉन्च किया गया है।
जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का परिचालन अदाणी समूह के हस्तांतरित करने से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से सौदे को वस्तु व सेवा कर में छूट दी गई है। राजस्थान पीठ से फैसला देने की मांग उठाए हुए एएआई ने अथॉरिटी फॉर एडवांस रूलिंग ने यह बयान दिया कि कारोबार के हस्तांतरण में मेसर्स अदाणी जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को जीएसटी से छूट प्रदान की जाए। जीएसटी कानून के तहत कारोबार को स्वतंत्र रूप में हस्तांतरित किया जाएगा।
शनिवार आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि साल 2014 से अब तक उत्तर पूर्व में पांच गुना बेस ट्रांसीवर स्टेशन लगाए गए हैं। उत्तर पूर्व में साल 2014 में जहा सिर्फ 19,722 टावर ही मोजूद थे, आज वहा 94,135 बीटीएस लगाए गए हैं। साथ ही 3,437 5जी के बीटीएस नॉर्थ ईस्ट में लगाए गए हैं। अश्विनी वैष्णव के अनुसार राजनीति में जिस इच्छाशक्ति की जरूरत है वह पीएम मोदी के पास है।
अपने कर्मचारियों की सैलरी काटने के बावजूद पिछले साल गूगल के सीईओ ने करीब 19 अरब रुपए कमाए थे। 44 वर्षीय भारतीय मूल के गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने 2022 को 226 मिलियन डॉलर वेतन कमाया था। जो सामान्य कर्मचारी के वेतन से 800 गुना अधिक है। खबर के अनुसार सुंदर पिचाई के प्रमोशन और प्रॉडक्ट्स की कामयाब लॉन्चिंग को देखते हुए गूगल की कॉम्पनसेशन कमिटी ने उनको इतना भारी वेतन दिया था।
on 22 Apr 2023 , Concise by SiddhiAgarwal, 0 0
माफिया अतिक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद ही गोली मारकर हत्या के मामले में पकड़े गए तीनों गुनहगारों ने एक नया खुलासा किया है। उन्होंने कड़ी पूछताछ के दौरान बताया की उन्होंने एक होटल में मोबाईल छुपाये है, जो विशेष जांच दल के हाथ लग चुके है। लेकिन उनमे कोई सिम बरामद नहीं हुई। गुनहगारों के प्लान के अनुसार वे उन दोनों की हत्या की बाद उन्ही मोबाइलों का इस्तेमाल करने वाले थे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया।
on 22 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
गुयाना की राजधानी में जमैका के विदेश मंत्री कामिनाज स्मिथ के साथ भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चौथी भारत-कैरिकॉम मंत्रिस्तरीय बैठक की। इस बैठक में एस जयशंकर ने भारत के सभी अहम मुद्दों को सामने लाने की और अफ्रीका को कम दाम वाली दवाएं मुहैया कराने की बात कही है। साथ ही इस बैठक में दोनों देशों के जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और व्यापार सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से दिल्ली के आरके पुरम पुलिस थाने में करीब 2.5 घंटे तक रहे। हालांकि पुलिस ने साफ कह दिया था की उन्हे गिरफ्तार नहीं किया गया है लेकिन फिर भी दिल्ली, राजस्थान,और पश्चिम उत्तर प्रदेश से कई खापों के प्रतिनिधि पुलिस थाने के बाहर एकत्रित हुए। उन्होंने केंद्र सरकार से मलिक को कुछ ना करने की बात कही है और साथ ही अपनी मांगे भी रखी है। उन सब ने कहा है की अगर उनकी मांगे पूरी नहीं करी गई तो देश के अलग अलग कोनों में बड़े विरोध हो सकते है।
Submit