on 8 May 2023 , Concise by SiddhiAgarwal, 0 0
मणिपुर में पिछले कुछ दिनों से हिंसा हो रही है, जिसमे अब तक तकरीबन 54 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एनआईटी मणिपुर में महाराष्ट्र के कई विद्यार्थी पढ़ रहे है जिन्हे हिंसा से तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मामले को सुलझाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने पहल की है। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने विद्यार्थियों से बात कर उन्हे आश्वासन दिया है। साथ ही, मणिपुर के मुख्यमंत्री से भी बात की और सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित अपने घर लाने की तैयारी भी हो रही है।
रक्षा मंत्रालय ने गृह मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, व शहरी विकास मंत्रालय सहित अन्य मंत्रालयों को जानकारी देते हुए सूचित किया है कि आगामी वर्ष 2024 के गणतंत्र दिवस की बागडोर महिलाएँ संभालेगी अर्थात 2024 के गणतंत्र दिवस को कर्तव्य पथ पर परेड से लेकेर मार्चिंग व झांकी प्रस्तुतियाँ आदि में सिर्फ महिलाएँ ही होंगी। भारत में यह दिन इतिहास रचने वाला होगा क्यों कि इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है।
सीएम अरविन्द केजरीवाल आधिकारिक निवास को लेकर चल रहे आरोपों की श्रृंखला में कांग्रेस नेता अजय माकन ने भी प्रेस कॅान्फ्रेंस कर उन पर आरोप लगाए है। माकन का दावा है कि सीएम केजरीवाल का घर 45 करोड़ का नहीं बल्कि 171 करोड़ का है। साथ ही उन्होंने कहा है की केजरीवाल ने अपने आवास को बड़ा करने के लिए 21 अधिकारियों के मकान को गिरा दिया और बजट में इस बात का कोई जिक्र तक नहीं है।
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी "द केरल स्टोरी" शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसने पहले दिन 8 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं दूसरे दिन इस पिक्चर ने 12.50 करोड़ की कमाई रही। केरल की महिलाओं के एक समूह पर बनी यह पिक्चर दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल होती दिख रही है। साथ ही, इन आंकड़ों को देख कर लग रहा है की वीकेंड पर पिक्चर की कमाई 25 करोड़ से ज्यादा की हो सकती है।
on 8 May 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
लगातार अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं एक के बाद एक सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टेक्सास के एलेन प्रीमियम आउटलेट्स शॉपिंग मॉल में संदिग्ध हमलावर ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिस दौरान नौ लोगों की मौत हुई और बच्चों समेत अन्य कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को मार गिराया। ट्विटर हैंडल पर पुलिस विभाग ने लोगों को घटना स्थल पर जाने से मना किया है।
लाहौर की एक रैली के दौरान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने उनको मारने की दो बार कोशिश करने वाले आईएसआई अधिकारी पर वरिष्ठ पत्रकार अरशद शरीफ की हत्या का आरोप लगाया है। उनके अनुसार आईएसआई के मेजर जनरल फैसल नसीर ने उनके पार्टी के सांसद आजम स्वाती को निर्वस्त्र और प्रताड़ित किया था। बता दें कि अरशद शरीफ पर देशद्रोह का आरोप लगने के बाद वह पाकिस्तान छोड़कर दुबई चले गए थे।
on 7 May 2023 , Concise by SiddhiAgarwal, 0 0
रविवार को आईपीएल का 51वां मैच गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच हुआ जहां गुजरात ने लखनऊ को छप्पन रनों से हराया। गौरतबल है, आज के मुकाबले में पहली बार कुणाल पाण्ड्या लखनऊ के कप्तान और हार्दिक पाण्ड्या गुजरात के कप्तान के रूप में एक दुसरे के खिलाफ मैदान में उतरे थे। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रन जोड़े। ज्ञात हो, लखनऊ अपना लगातार चौथा मुकाबला गुजरात से हारी है।
कर्नाटक विधानसभा में अब कुछ ही दिन शेष है। ऐसे में भाजपा चुनाव प्रचार में कोई कमी नही रख रही है। रविवार को गृहमंत्री अमित शाह ने बागलकोट में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के घोषणापत्र की बात की और उन पर निशाना साधा। दरसल, कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल पर बैन लगाने की बात कही है, जिस पर शाह ने कहा कि बजरंग बाली तो मंदिर मे ही थे, कांग्रेस उन्हे चुनावी मैदान में ले आई।
on 7 May 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
शुक्रवार को म्यांमार के रखाइन प्रांत में तकरीबन 20 रोहिंग्या शरणार्थियों ने अपने घरों का दौरा किया। इन शरणार्थियों की घर वापसी के लिए बांग्लादेश और म्यांमार सरकारों ने एक नई योजना तैयार की है। मीडिया के अनुसार इस योजना में परदे के पीछे से चीन भी खास भूमिका निभा रहा है। बता दें कि 2017 में रखाइन प्रांत स्थित गांवों से सात लाख रोहिंग्या शरणार्थी विस्थापित हो गए थे।
काहिरा में वोटिंग करके अरब सरकार के प्रतिनिधियों ने सीरिया को 12 साल के बाद अरब लीग में वापस लाने का फैसला किया है। विद्रोह के संघर्ष में बदलने के बाद 12 साल पहले इस संगठन में सीरिया की सदस्यता निलंबित की गई थी। जॉर्डन में क्षेत्रीय शीर्ष राजनयिकों ने अरब लीग में सीरिया को वापस लाने के रोडमैप पर चर्चा के बाद काहिरा में यह वोटिंग हुई। 19 मई को अरब लीग शिखर सम्मेलन की मेजबानी सऊदी अरब करेगा।
भारी बारिश के कारण मस्कट से लौट रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का एक विमान पीके248 लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग करने में विफल रहा। करीब 10 मिनट तक यह विमान भारतीय हवाई क्षेत्र में भटकता रहा। बोइंग 777 विमान अस्थिर होने के कारण पायलट हवाई अड्डे पर विमान को उतार नहीं सका। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के निर्देश पर गो-अराउंड एप्रोच शुरू करने के बाद पायलट अपना रास्ता भटक गया।
श्यामपुर के ग्रामीणों ने गेहूं बेचने पर घट तौल कर रहे व्यापारी और ट्रैक्टर ट्राली के ड्राइवर को पकड़ लिया है। जांच के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक कांटे के डिवाइस के साथ छेड़छाड़ कर एक चिप लगा कर एक छोटे रिमोट से कंट्रोल किया जाता था। छेड़छाड़ से 100 किलो गेहूं की जगह 90 किलो गेहूं ग्रामीणों को दिया गया। बाट माप विभाग के अधिकारियों ने व्यापारी और ट्रैक्टर ट्राली के ड्राइवर के खिलाफ श्यामपुर चौकी में तहरीर दी है।
शनिवार को चार्ल्स तृतीय का ब्रिटेन के राजा के रूप में राज्याभिषेक हुआ। यह कार्यक्रम भव्य पैमाने पर आयोजित हुआ जिसमे देश - विदेश से अनेक मेहमान उपस्थति हुए थे। उनकी ताजपोशी पारंपरिक तरीके से हुई जिसमे कैंटरबरी के आर्चबिशप जस्टीन वेल्बी ने उन्हे सैकड़ों वर्ष पुराना राजमुकुट पहनाया, जो शक्ति का प्रतीक है। साथ ही, उनकी पत्नी की भी रानी के रूप में ताजपोशी हुई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इस मौके पर बाइबल से संदेश पाठ पढ़ा। ज्ञात हो, चार्ल्स तृतीय 74 वर्ष की आयु में ब्रिटेन के पहले सबसे बुजुर्ग
खालिस्तानी आतंकवादी परमजीत सिंह पंजवड़ की मौत पाकिस्तान के लाहौर में हो चुकी हैं। वह पाकिस्तान से अपनी आतंकी गतिविधियों को और पजंवड़ खालिस्तान कमांडो फोर्स को जारी रख रहा था। 1990 में वह भारत से फरार होकर पाकिस्तान में सरदार सिंह के छद्म नाम से छुपा हुआ था। खबर के अनुसार लाहौर के जौहर कस्बे की सनफ्लावर सोसाइटी में घुसकर कुछ अज्ञात बाइक सवारों ने परमजीत पर गोली चलाई। जिस दौरान उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
अरविन्द केजरिवल के आधिकारिक आवास की मरम्मत को ले कर उठे विवाद से मनी लॅान्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने सीएम केजरिवल के खिलाफ दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को पत्र लिखते हुए कहा है कि सीएम के घर के लिए महंगे फर्निचर व कई अन्य महंगी वस्तुओ का भुगतान उसने खुद किया था। साथ ही, इन सारी चीजों की जांच करवाने की भी अपील की।
शनिवार दोपहर करीब एक बजे न्यायिक आयोग की जांच के क्रम में हुई कार्रवाई के दौरान लखनऊ से आई तीन सदस्यीय फोरेंसिक टीम ने कौंधियारा के गोंठी गांव स्थित घटनास्थल और धूमनगंज के नेहरू पार्क में उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर उस्मान के एनकाउंटरों के दृश्यों को दोहराया। दोनों घटनाओं से संबंधित अहम जानकारियां फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के जरिए रिकॉर्ड की गईं। इस एनकाउंटर कार्रवाई को समझने के लिए दोपहर तीन बजे तक जांच चली।
शनिवार रात 2:30 बजे जालौन जिले के गोपालपुरा गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्राम मडैला जा रही बरातियों की एक बस की भयानक दुर्घटना हुई। जिसमें पांच लोगों की मौत और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के सूचना मिलने पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदना व्यक्त की।
माफिया अतीक अहमद के वकील रहे खान सौलत हनीफ के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड में माफिया के चौथे बेटे अहजम का हाथ हो सकता हैं। अहजम की एक फेसटाइम आईडी का इस्तेमाल अशरफ असद और अतीक से बातचीत के लिए किया गया था। हालाकि वह इस आईडी से बात करता था या नहीं यह बात स्पष्ट नहीं है। इस संबंध में जांच की जा रही हैं। पुलिस ने तीन अप्रैल को अहजम को कस्टडी रिमांड पर ले लिया था।
सुबह 10.30 बजे जम्मू के राजौरी कोटरंगा में शहीद हुए कुनीगाड़ गांव के निवासी रूचिन सिंह रावत का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव में पहुंच गया है। जिसे देख कर शहीद के घर में शोक की लहर दौड़ गई हैं। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अवतार नेगी के अनुसार क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल और करीब 500 से अधिक लोग शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे थे। गांव के महादेव घाट पर शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।
मणिपुर में हिंसा अभी तक रुकी नहीं है। पुलिस व सेना की तमाम कोशिशों के बावजूद हिंसा अभी तक जारी है। उपद्रवियों ने करीब डेढ़ दर्जन पुलिस थानों से तकरीबन 350 हथियार लूट लिए है। साथ ही, सीआरपीएफ कोबरा के एक जवान की मृत्यु हुई है। उपद्रवी हथियारों को पुलिस व सेना के खिलाफ इस्तेमाल कर रहे है। ज्ञात हो, जातीय भेदभाव को ले कर इस हिंसा की शुरुआत हुई थी।
Submit