on 27 Apr 2023 , Concise by SiddhiAgarwal, 0 0
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के अरनपुर में कुछ नक्सलियों ने डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की गाड़ी को निशाना बनाते हुए हमला किया, जिसमे 11 जवानों सहित ड्राइवर की भी मृत्यु हो गई। इस घटना की जानकारी आईजी बस्तर पी सुन्दरराज ने दी। घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट करके इस मामले की कड़ी निंदा करी, साथ ही जवानों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश वाघेल ने कहा की आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा।
नोएडा के कुछ स्कूलों ने कोरोना काल में अभिभावकों से पूरी फीस वसूली थी जबकि हाई कोर्ट ने स्कूल की फीस का कुछ प्रतिशत हिस्सा कम करने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ अभिभावकों ने हाई कोर्ट में याचिका दर्ज करवाई थी जिसके प्रतिउत्तर में कोर्ट ने उन स्कूलों को 15 फीसदी फीस वापस करने का आदेश दिया था। लेकिन जब जांच करी गई, तब कुछ स्कूलों ने ये आदेश भी नहीं माना, जिसके फल स्वरूप उनपर 1 लाख रुपयों का जुर्माना लगाया गया।
हाल ही में पुंछ में हुए हमले से पाकिस्तान को अब भारत से डर लग रहा है। ऐसा ही कुछ वहाँ के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित की बातों से लगा। दरसल उन्होंने एक विडिओ में कहा की वे अपने पास यही बातें सुन रहे है की क्या भारत फिर से सर्जिकल स्ट्राइक कर देगा, साथ ही उन्होंने इस हमले को सही ठहराने का प्रयास भी किया। ज्ञात हो, इस मामले में सेना ने 50 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तथा कुछ को छोड़ दिया गया।
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्षबृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसकी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हुई। सॅालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि प्राथमिक दर्ज से पहले जांच की जरूरत होगी। ज्ञात हो, जिन 7 महिलाओं ने ये आरोप लगाया है, उनमे से एक नाबालिक है। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस को भी नोटिस भेज कर जवाब मांगा था। वहीं, जब सिंह से इस बारे मे पूछा गया तब उन्होंने कहा की ये मामला कोर्ट ही तय करेगी। अब इसकी अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी।
on 26 Apr 2023 , Concise by SiddhiAgarwal, 0 0
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक मुकेश अंबानी ने अपने भरोसेमंद आदमी और रिलायंस जिओ व रीटेल के डायरेक्टर मनोज मोदी को तोहफे में एक 22 मंजिला आलीशान बंगला दिया है, जिसकी कीमत करीब 1500 करोड़ बताई जा रही है। यह बंगला मुंबई के पोर्श इलाके में से एक नेपीन रोड पर स्थित है। मनोज मोदी कई दशकों से रिलायंस के साथ जुड़े हुए है तथा मुकेश अंबानी के राइट हैन्ड के रूप में भी जाने जाते है।
on 26 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 95 वर्ष की उम्र में मंगलवार रात को निधन हो गया। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। पूरे देश में प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद शोक की लहर दौड़ गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई दिग्गज राजनेताओं ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दुख जताया है।
शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार हुए दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सीबीआई ने मंगलवार को अपनी चार्जशीट जारी की, जिसमे सिसोदिया का नाम भी अंकित था। ज्ञात हो, उन पर 3 बड़े आरोप लगाए गए है, जिसमे शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुँचाना, कोविड के बहाने लाइसेन्स फीस माफ करना व बिना कैबिनेट की मंजूरी के शराब नीति में बदलाव करना शामिल है। अब उनकी जमानत पर 26 अप्रैल 2023 को सुनवाई होगी।
एक एकल न्यायाधीश की बेंच के आदेश को चुनौती देने वाली गूगल की अपील पर मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। इस अपील में एलायंस ऑफ डिजिटल इंडिया फाउंडेशन की याचिका पर भारत के प्रतिस्पर्धा आयोग को विचार करने के लिए कहा गया था। 26 अप्रैल तक वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सेठी ने सीसीआई से आवेदन पर फैसला करने के लिए कहा है।
बिहार के पूर्व आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के आरोपी पूर्व सांसद आनन्द मोहन की रिहाई पर कृष्णैया की पत्नी उमा देवी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा की हमारे साथ अन्याय हुआ है। क्यों की आनंद राजपूत है, और वे राजपूत वोट ला सकते है, इसलिए उनसे अब राजनीतिक फायदा लिया जाएगा, जो गलत है। वही दूसरी ओर आनंद मोहन ने कहा की वे पैरोल सरेन्डर के लिए वापस जेल जाएंगे।
मंगलवार रात को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इसकी पुष्टि उनके पुत्र व पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने की। उन्होंने 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री का पद संभाला। बताया जा रहा है की एक हफ्ते पहले उन्हे सांस लेने मे तकलीफ होने की वजह से अस्पताल मे भर्ती कराया गया था, तथा सोमवार को उनकी हालत में सुधार भी हुआ, लेकिन मंगलवार को वे इस दुनिया को अलविदा कह गए। प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट करके उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करी।
on 25 Apr 2023 , Concise by SiddhiAgarwal, 0 0
उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ और मुरादाबाद जिले में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक की घटना सामने आई है। अलीगढ़ में आवारा कुत्तों ने तीन माह की बच्ची को उस समय मार डाला, जब उसका परिवार विवाह समारोह मे गया हुआ था, और बच्ची सो रही थी। वहीं दूसरी ओर मुरादाबाद में एक सात वर्षीय बालक अपनी बहन के साथ पिता को चाय देने जा रहा था, तब आवारा कुत्तों ने उसपर हमला करके मार दिया। दोनों ही घटनाओ में पुलिस जांच कर रही है।
on 25 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर शहर में नवगठित नस्लीय न्याय सलाहकार बोर्ड के सदस्य के रूप में न्यूयॉर्क जूनियर टेनिस एंड लर्निंग के अध्यक्ष और सीईओ भारतीय मूल के उदय तांबर को नियुक्त किया गया है। उदय तांबर न्यूयॉर्क शहर के समानता के कामों में देश का नेतृत्व सुनिश्चित करेंगे। नवगठित बोर्ड में पहले से 15 विषेशज्ञ शामिल हैं। पिछले सप्ताह मेयर ऑफिस ऑफ इक्विटी कमिश्नर सिदेया शर्मन और मेयर एरिक एडम्स द्वारा बोर्ड का गठन किया गया है।
मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी केरल पहुंचे, जहां उन्होंने केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और उसकी शुरुआत किया। इस मौके पर उनके साथ केरेल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, व कांग्रेस नेता शशि थरूर भी मौजूद थे। यह ट्रेन तिरुवनंतपुरम से शुरू होते हुए 11 जिलों में चलते हुए कासरगोड तक चलेगी। केरल में पीएम 2 दिन रहेंगे। ट्रेन की शुरुआत के बाद उन्होंने रोड शो भी किया साथ ही कई विकास परियोजना का भी उद्घाटन किया।
मंगलवार को उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परिणाम घोषित किया गया। कक्षा दसवीं में 89.78% व बारहवीं में 75.52% रिजल्ट रहा। प्रियांशी सोनी ने 98.33%से 10वीं कक्षा, तो वही शुभ चपरा ने 97.80% के साथ 12वीं कक्षा प्रथम स्थान के साथ उत्तरीण हुए। शुभ के पिता व्यवसायी है तथा माता भाजपा की नेता और वे खुद आईएएस बनने का सपना देखते है। उन्होंने कहा की सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है, हम मेहनत से ही आगे बढ़ सकते है।
सोमवार को पंजाब के रोपड़ जिले के मोरिंडा कस्बे में एक निंदनीय वारदात हुई। एक व्यक्ति ने गुरुद्वारे में घुस कर कीर्तन कर रहे ग्रंथियों पर हमला कर दिया, जिसका सीसीटीवी फुटेज वाइरल हो गया। हालांकि वहाँ मजूद लोगों ने तुरंत ही हमलावर को धरदबोचा और घसीटते हुए बाहर ले आए। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से वह का माहौल गरमाया हुआ है साथ ही लोगों के मन में आक्रोश है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके लोगों को आश्वासन दिया की आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
मंगलवार को सुबह 6:20 बजे उत्तराखंड में स्थित तीर्थधाम केदारनाथ के कपाट मंत्रोच्चार और बैंड की आवाजों के बीच खोले गए। मौके पर मंदिर के रावल और अन्य पंडित भी मौजूद रहे, साथ ही रावल जी ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हे केदारनाथ की महिमा के बारे मे भी बताया। तकरीबन 3 से 4 फुट की बर्फ जमा होने के बावजूद भी 10,000 से अधिक संख्या में तीर्थयात्री और स्थानीय लोग मौजूद रहे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी इस सुनहेरे अवसर पर केदारधम में ही मौजूद थे।
on 24 Apr 2023 , Concise by SiddhiAgarwal, 0 0
20 अप्रैल 2023 को जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके में जवानों की ट्रक पर हुए हमले से 5 जवानों के शहीद होने के मामले में जांच करते हुए अब तक करीब 30 लोगों को पूछताछ करने के लिए हिरासत में लिया गया है। ज्ञात हो, ये मामला जम्मू - पुंछ हाइवै पर हुआ था,जिससे उसका एक हिस्सा बंद कर दिया गया था। हालांकि, बंद करे हुए उस हिस्से को रविवार को खोल दिया गया।
सोमवार को क्रिकेट के भगवान सचिन तेंडुलकर अपना 50 जन्मदिन मनाएंगे। उन्होंने महज 16 साल 205 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए डैब्यू किया था और 24 साल की उम्र में क्रिकेट की दुनिया पर राज करने लगे। 2013 में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहा और सन्यास ले लिया। उन्होंने अपने खेल के सफर में अनगिनत रिकार्ड बनाये, उनमे से एक है इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक पूरे करना। उनकी और पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की जोड़ी उन दिनों सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुई थी।
भारतीय कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष ब्रिजबहुषण सिंह के खिलाफ पहलवानों का धरणा प्रदर्शन अभी भी जारी है। प्रदर्शन का हिस्सा बनी विनेश फोगाट ने खेल मंत्रालय पर आरोप लगते हुए कहा की कमिटी सिर्फ नाम के लिए बनी थी, सारा कुछ तो बृजमोहन के हिसाब से ही होता था। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा की खेल मंत्रालय की तरफ से हमारे साथ भी राजनीति हुई है। हम सब ने जिस पर सबसे ज्यादा विश्वास किया, वही हमारे साथ खेल गया।
on 23 Apr 2023 , Concise by SiddhiAgarwal, 0 0
शुक्रवार रात को कई घंटों की पूछताछ के बाद गुजरात के भावनगर से आम आदमी पार्टी के नेता युवराज सिंह जडेजा को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर दो लोगों से एक करोड़ रुपयों की वसूली करने का आरोप है। जडेजा की गिरफ़्तारी पर 'आप' के साथ साथ कांग्रेस ने भी सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना की। उन्हे पहले आपराधिक संहिता की धार 161 के तहत समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
Submit