on 29 Apr 2023 , Concise by SiddhiAgarwal, 0 0
गोरखपुर में तीन दरिंदों ने एक 14 वर्षीय लड़की को खाने का लालच दे कर उसके साथ 3 दिनों तक दुष्कर्म किया। दरसल लड़की अपनी भाभी की डांट से नाराज हो कर बिहार से गोरखपुर आ गई थी। जहां उसे पैसे कमाने का झासा देकर अपने दोस्त के किराये के मकान पर ले गया और उसे बंधक बनाकर कई दिन तक अपने हवस का शिकार बनाये। किसी तरह उस घर से लड़की भाग निकली और पड़ोसी को पूरे मामले की जानकारी दी। पड़ोसी ने 112 डायल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों …
शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बाकी देशों के रक्षा मंत्रियों से हाथ मिलाया लेकिन चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफ़ू से हाथ नहीं मिलाया। इसके बावजूद ली ने भारत और चीन के रिश्ते को सही बताया, साथ ही राजनाथ सिंह से सीमा के विषयों को परे रख के साथ आने का भी प्रस्ताव रखा, लेकिन सिंह ने ये कहते हुए मना कर दिया की जब तक सीमा के हालत सही नहीं होंगे, तब तक आगे की बात नही की जा सकती।
on 29 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने के आरोप में महाराष्ट्र में ठाणे के कोलसेवाडी पुलिस स्टेशन ने IPC की धारा 376(D) और पोक्सो एक्ट के तहत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार सुजल गवती, साहिल राजभर और विजय बेरा के रूप में आरोपियों की पहचान हुई हैं। एक नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। चारों आरोपी एक ही इलाके से ताल्लुक रखते हैं।
किशोरी की मौत और भगवा दल के कार्यकर्ता की हत्या के खिलाफ शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कालियागंज में भाजपा द्वारा रखी गई 12 घंटे के बंद के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के दौरान कई जगह के बसों को तोड़फोड़ की गई। शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया। हंगामे को देखते हुए कालियागंज में धारा 144 के तहत 30 अप्रैल की सुबह तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई।
प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के मामले में बायजू कंपनी के संस्थापकरविन्द्रण बायजू व उनकी कंपनी के बेंगलुरू स्थित तीन कार्यालयों पर तलाशी और जब्ती की कार्यवाही जारी है। जांच में सामने आया की कंपनी ने 2021 से अपने वित्तीय दस्तावेज तैयार नहीं किया है। कुछ निजी व्यक्तियों से प्राप्त की गई शिकायतों के आधार पर ये छापेमारी हुई। ये भी बताया जा रहा है कि उन्हे जांच के लिए कई समन भी भेजे गए लेकिन वे उन्हे टालते रहे। आगे की कार्यवाही जारी है।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रहने वाली एक फैशन डिजाइनर मुस्कान नारंग ने शुक्रवार को अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। उनके पिता ने बताया कि मुस्कान होली पर मुंबई से घर आई थी, उसके बाद से वे मुरादाबाद ही थी, तथा परेशान भी रहती थी। आत्महत्या करने से पहले मुस्कान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों पर सेल्फ कान्फिडन्स कम होने पर उन्हे ताने देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने उनके खिलाफ चल रहे विरोध पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा है की वे कोर्ट के फैसला का सम्मान करते हैं तथा वे हर जांच में पुलिस का साथ देंगे। उन्होंने कहा की अगर उनके इस्तीफा देने से खिलाड़ियों का विरोध खत्म होता है, तो वे उसके लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा की खिलाड़ी जब से धरने पर है, वे अपनी मांगे बदलते जा रहे है। कल तक वे सब सिंह को अपना मानते थे, लेकिन आज उनके ही खिलाफ खड़े है।
लगातार छह दिन से सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संवैधानिक बेंच समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दे या नहीं इस पर सुनवाई कर रही है। एक ओर जहां समलैंगिकों ने अदालत में शादी को कानूनी मान्यता दिए जाने की मांग उठाई है, तो वही केंद्र सरकार इस पर विरोध जाता रही हैं। अदालत के अनुसार समलैंगिकों को एक साथ रहने के लिए उनको शादी या कुछ और लेबल देना तो जरूरी है। समलैंगिक विवाह को बिना कानूनी मान्यता दिए किसी सरकारी लाभ उठा पाएंगे या नहीं इस पर केंद्र सरकार को विचार करना चाहिए।
गुरुवार को रिहा हुए आनंद मोहन के मामले में बिहार में एक सी वोटर का सर्वे हुआ, जिसमे जनता से पूछा गया की क्या आनंद मोहन को रिहा कर नीतीश कुमार ने कोई गलती कर दी। तो 1,489 लोगों मे से 30 प्रतिशत लोगों ने हाँ में, 42 प्रतिशत लोगों ने ना में व 28 प्रतिशत लोगों ने पता नही में उत्तर दिया। ज्ञात हो, आनंद मोहन की रिहाई के बाद से नीतीश सरकार व लालू यादव पर गंभीर आरोप लग रहे है।
बिहार राज्य में 7 जनवरी 2023 से जातीय गणना शुरू हुई है, जिसका दूसरा चरण 15 अप्रैल 2023 से शुरू हुआ था। इसे रोकने के लिए 21 अप्रैल 2023 को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज करा तत्काल सुनवाई की मांग करी गई थी। शुक्रवार को हुई सुनवाई ने कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा की आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट कोई हस्तक्षेप नही करेगा। हालांकि, पटना हाईकोर्ट में भी इस मामले पर सुनवाई होनी है, जो 4 मई 2023 को होगी।
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर पहलवानों का विरोध अभी भी जारी है। आज उनकी एक प्रेस कॉनफेरेंस भी हुई जिसमे उन्होंने कहा की अभी तक हुई पुलिस प्रक्रिया पर हमे भरोसा है, तथा ये विरोध अब तब ही खत्म होगा जब उनके गुनहगारों को सजा मिलेगी। उन्होंने ये भी कहा की वे पिछले 6 दिनों से जंतर मंतर पर है, लेकिन कोई भी उनसे मिलने नही आया। वही, इसके बाद सिंह ने कहा की ये मामला कोर्ट के सामने है। वे कोर्ट की सभी बातों का पालन करेंगे।
कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले है, लेकिन उससे पहले की वहाँ का सियासती माहौल बिगड़ता हुआ लग रहा है। दरसल, कांग्रेस और भाजपा ने एक दूसरे के नेताओं द्वारा दिए गए विवादित बयानों के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कारवाई है। कांग्रेस ने अमित शाह व योगी आदित्यनाथ के भड़काऊ व झूठे बयानों के लिए व भाजपा ने मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान के लिए चुनाव आयोग में शिकायत करी है।
on 28 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल के अनुसार पंजाब प्रांत में उच्चतम न्यायालय सत्तारूढ़ गठबंधन को चुनाव कराने को लेकर विपक्ष के साथ बातचीत करने के लिए बाध्य नहीं कर सकते हैं। 14 मई को चुनाव कराने के शीर्ष अदालत के आदेश के बाद भी पंजाब विधानसभा के भविष्य पर अनिश्चतता बनी हुई है। इस दौरान राजनीतिक रूप से संवेदनशील इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति बंदियाल की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने फिर से शुरू कर दी है।
मणिपुर के न्यू लमका में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के होने वाले कार्यक्रम स्थल को एक अनियंत्रित भीड़ ने तोड़फोड़ कर आग लगा दिया है। स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर भीड़ को तितर बितर कर दिया था। पुलिस के अनुसार न्यू लमका के पीटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नए स्थापित ओपन जिम को अनियंत्रित भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। इस ओपन जिम का उद्घाटन बीरेन सिंह करने वाले थे।
on 28 Apr 2023 , Concise by SiddhiAgarwal, 0 0
जेडीयू के पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में सदस्यता ग्रहण करी। ज्ञात हो, पिछले वर्ष जून में पार्टी के बाहर जाके बयानबाजी करने के कारण आलोक को जेडीयू ने पार्टी से बाहर निकाला था, तभी से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकले थी। उन्होंने हाल ही में खरगे के विवादित बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा का साथ दिया था।
वर्ल्ड बैंक जैसी कई एजेंसियों का मानना है की इस साल भारत देश की इकॅानमी तेजी से बढ़ सकती है लेकिन अल नीनो, तेल उत्पादन में कटौती, व कुछ विकसित देशों में छाए बैंकिंग संकट से खतरा हो सकता है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने अपनी मासिक आर्थिक समीक्षा में कहा की भारत को इन सबसे सतर्क रहने की जरूरत है। बताया जा रहा है की इन कारणों से देश की अनुमानित ग्रोथ और महंगाई प्रभावित हो सकती है।
मुंबई में हुए एनसीपी युवा कांग्रेस के युवा मंथन कार्यक्रम में शरद पवार ने एक नया बयान दिया है, जिससे महाराष्ट्र की सियासत में एक नया पहलू देखने को मिला। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा की कुछ व्यक्तियों का भले ही समाज में कोई स्थान हो या ना हो, कार्यकर्ताओ के बीच सम्मान होता है। उस सम्मान को पाने के लिए आपको अगला कदम उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए। अब उनकी इस बात से विपक्ष पर और महाराष्ट्र की सियासत पर क्या असर पड़ेगा, ये देखना दिलचस्प होगा।
गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ट अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा के प्रचार के दौरान कलबुर्गी में प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक विवादित बयान दिया है, जिसमे उन्होंने कहा कि "पीएम मोदी जहरीले सांप की तरह है, आप सोच सकते है कि यह जहर है या नहीं, यदि आप इसे चाटते हैं, तो आप मार जाएंगे। " इस बयान के बाद पूरी भाजपा उनकी आलोचना कर रही है। बाद में अपने बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा की वे भाजपा की विचारधारा पर यह सब कह रहे थे।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया की आगामी पाँच दिनों तक देश के कई राज्यों में बारिश के आसार बन रहे है, जिससे गर्मी की तपिश कम होगी। इस दौरान तापमान सामान्य या उससे कम रह सकता है। कुछ स्थानों पर बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। साथ ही, पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने ऐसे मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी है।
दिवगंत आईएएस अफसर जीकृष्णैय्या के मृत्यु के मामले में गिरफ्तार हुए पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह गुरुवार को सहरसा जेल से रिहा किया गया, जिससेकृष्णैय्या की पत्नी व बेटी नाखुश है। उन्होंने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है, नीतीश सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए था। वे इसके खिलाफ अपील करेंगे। साथ ही, आंध्र प्रदेश के आईएएस एसोसिएशन ने भी इस रिहाई पर आपत्ति जताई है और बिहार सरकार से इस फैसले पर पुनःविचार करने की अपील की है।
Submit