on 11 Feb 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा सतीश धवन स्पेस सेंटर में इसरो ने 34 मीटर लंबे, 2 मीटर व्यास वाले और 120 टन वाले अपने नए रॉकेट SSLV-D2 को अंतरिक्ष में लॉन्च किया है।SSLV-D2 अपने साथ500 किलोग्राम केतीन सैटेलाइट जैसे चेन्नई स्पेस स्टार्टअप स्पेसकिड्ज की सैटेलाइट AzaadiSAT-2, इसरो सैटेलाइट EOS-07 और अमेरिका की कंपनी अंतारिस सैटेलाइट Janus-1 को लेकर अंतरिक्ष की उड़ान भरी है। सर्कुलर ऑर्बिट के 450 किलोमीटर दूर यह तीनों सैटेलाइट्स स्थापित की गई है।
on 10 Feb 2023 , Concise by PiyushChaudhary, 0 0
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार को सुबह करीब 9:18 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन लॉन्चिंग सेंटर से अपना सबसे छोटा रॉकेट स्मॉल सैटेलाइट लॉन्चिंग व्हीकल (SSLV-D2) लॉन्च कर दिया है। SSLV-D2 तीन सैटेलाइट्स लॉन्च करने में कामयाब रहा। ये SSLV को लॉन्च करने का दूसरा प्रयास था। इसके पहले पिछले साल 9 अगस्त 2022 को इसे लॉन्च करने का पहला प्रयास किया गया था, जो नाकामयाब हो गया।
Submit