ब्रह्माकुमारी आश्रम में दो बहनों ने की खुदकुशी, आरोपियों को आसाराम की तरह सजा दिलाने की गुहार

आगरा के प्रजापति ब्रह्माकुमारी आश्रम में रहने वाली दो सगी बहनें ने सुसाइड कर लिया हैं। उन्होंने एक तीन पेज के सुसाइड नोट में संस्था के 4 लोगों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है और नोट में ही आरोपियों को योगी आदित्यनाथ से आसाराम की तरह उम्रकैद की सजा दिलाने की गुहार लगाई है। सुसाइड नोट में चारों आरोपियों को पैसे हड़पने और अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप भी है। चारों आरोपीयों में से दो को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना हैं।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen