on 8 Oct 2023 , Concise by CHANCHAL210, 0 0
अफगानिस्तान में शनिवार को 6.3 तीव्रता के दो भूकंप के झटकों से धरती दहल उठी। इसमें 320 लोगों की मौत हो गई, और कई लोग घायल हो गए। भूकंप ने कई मकानों को भी क्षतिग्रस्त किया। हेरात शहर से 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में इसका केंद्र था। संयुक्त राष्ट्र ने इसे एक आपदा घोषित कर दिया है। हेरात निवासी अब्दुल शकोर समदी ने कहा कि दोपहर के आसपास भूकंप के कम से कम पांच झटके महसूस किए गए। इसके बाद और भूकंप की आशंका है, लोग अपने घरों में लौटने से डर रहे हैं।
on 5 Oct 2023 , Concise by CHANCHAL210, 0 0
उत्तराखंड के उत्तरकाशी के पास आज सुबह 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र इसका केंद्र उत्तरकाशी से 33 किमी उत्तर-उत्तर पश्चिम में था, और यह भारतीय समयानुसार सुबह 3:49 बजे सतह से 5 किमी की गहराई पर आया। पहले दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिनका केंद्र नेपाल में था।
on 9 Sep 2023 , Concise by CHANCHAL210, 0 0
शुक्रवार रात को मोरक्को में एक शक्तिशाली भूकंप आया जिसकी तीव्रता 6.8 रिक्ति माप के थी, जिससे देश के बड़े हिस्से में भूकंप के प्रभाव महसूस हुए। अमेरिकी भूवैज्ञानिकों के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र लगभग 18 किलोमीटर की गहराई पर था और यह रात के 11.11 बजे आया। यह भूकंप अटलास पर्वत के पास स्थित पॉपुलर स्की रिसॉर्ट ओकाइमेडेन से लगभग 56.3 किलोमीटर पश्चिम में था। मोरक्को में इस भूकंप के चलते अब तक 296 लोगों की मौत हुई है, और 153 लोग जख्मी हो गए हैं। इसकी तीव्रता को मोरक्को जियोलॉजिकल सेंटर ने 7.2 बताया है
on 5 Aug 2023 , Concise by snehashukla, 0 0
जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग में शनिवार सुबह 8:36 बजे 5.2 तीव्रता का भूकंप आया है। नेशनल सेंटर ऑफ़ सिस्मोलॉजी (एनसीएस)ने यह जानकारी दी की इस भूकंप का केंद्र, लैटिट्यूड 35.46 और लौंगीट्यूड 73.32 पर पाया गया। साथ ही इसकी गहराई 129 किलोमीटर दर्ज की गई। यह भूकंप का सेंटर गुलमर्ग से 184 किलोमीटर दूर, उत्तर-पश्चिमी बताया गया है। आपको बता दें कि अभी तक किसी के हताहत या भौतिक क्षति की खबर नहीं मिली है।
Submit