on 15 Feb 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय की बैठक पर सुप्रीम कोर्ट ने जूम एप के खिलाफ की गई याचिका को रद्द कर दिया है। 2020 में दिल्ली निवासी हर्ष चुघ ने जूम एप के व्यवसायिक और व्यक्तिगत उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। दायर की गई याचिका के अनुसार जूम एप के उपयोगकर्ता साइबर खतरों के शिकार हो रहे थे। लेकिन अदालत के अनुसार वर्तमान जनहित याचिका में उक्त दस्तावेज के मद्देनजर में कुछ बचा नहीं है।
on 25 Jan 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
पिछले सप्ताह नई दिल्ली में भारत और अमेरिका की शीर्ष आंतरिक जांच एजेंसी सीबीआई और एफबीआई के अधिकारियों के बीच बढ़ते साइबर क्राइम और प्रौद्योगिकी-आधारित अपराध को लेकर अहम बैठक हुई। इस बैठक में डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस सिविल डिवीजन की कंज्यूमर प्रोटेक्शन ब्रांच के उप सहायक अटॉर्नी जनरल अरुण जी राव ने साइबर समर्थित से निपटने के प्रयासों और अंतर्राष्ट्रीय कॉल सेंटर के धोखाधड़ी को लेकर सीबीआई अधिकारियों के साथ मुख्य रूप से चर्चा की।
on 21 Jan 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
विदेश मंत्रालय के अनुसार अगले सप्ताह तक मिस्र के 68 वर्षीय राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी तीन दिवसीय भारत यात्रा के लिए निकलेंगे। इस दौरान गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मिस्र के राष्ट्रपति शामिल होंगे। साथ ही भारत और मिस्र के बीच साइबर स्पेस, रक्षा, सुरक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और कृषि क्षेत्रों के समझौते के लिए बातचीत करेंगे। मिस्र और भारत के बिच आधा दर्जन समझौते की उम्मीद जताई जा रही है।
on 13 Jan 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
गुरुवार को अमेरिका में फेडेरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के कंप्यूटर सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते बंद हुई विमानन सेवाएं फिर से सामान्य हो गई हैं। तकनीकी खराबी के कारण 3700 से ज्यादा फ्लाइट्स देर से चलीं। और कई फ्लाइट्स कैंसिल हुई। 10 लाख से ज्यादा यात्रियों को इसकारण से परेशानी उठानी पड़ी। फिलहाल एयरपोर्ट अधिकारियों डाटाबेस के खराबी कैसे आई इसकी जांच कर रही हैं। उनके अनुसार फेडेरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन पर कोई भी साइबर अटैक नहीं हुआ है।
Submit