on 19 Mar 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
27 मार्च को Infinix Hot 20i का अपग्रेडेड वर्जन Infinix Hot 30i लॉन्च होने वाला है। Infinix Hot 30i में 90Hz की रिफ्रेश रेट, 16 जीबी रैम, डुअल रियर कैमरा सेटअप, फिंगरप्रिंट सेंसर, Unisoc T606 प्रोसेसर, 12nm प्रोसेस, ग्राफिक्स Mali-G57 MP1, G25 प्रोसेसर केस, 6.6 इंच IPS डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 6000mAh बैटरी जैसे फिचर्स मिलेंगे। मिरर ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और डायमंड व्हाइट, कलर ऑप्शन में इस फोन को पेश किया गया है।
19 मार्च से ट्विटर का ट्विटर ब्लू प्लान लागू कर दिया जाएगा। अब से ट्विटर अकाउंट के एसएमएस 2FA के लिए शुल्क लिया जाएगा। ट्विटर ब्लू मोबाइल प्लान की कीमत 900 रूपए और वेब वर्जन 650 रूपए कर दिया गया है। पहले की तरह ही वेब कोड और एप टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन फीचर काम करेगा। लेकिन टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन कोड मैसेज के जरिए पाने के लिए यूजर्स को शुल्क देना होगा।
अमेरिका में गैर-बीमित जमा के उच्च अनुपात और बढ़ती ब्याज दरों के कारण 186 बैंकों पर खतरा मंडरा रहा है। फेडरल रिजर्व के दर-वृद्धि अभियान के दौरान बैंकों बाजार मूल्य के नुकसान का अनुमान लगा है। अध्ययन के मुताबिक गैरबीमित निवेशकों से अगर आधे ने भी ढाई लाख डॉलर से अधिक जमा वाले 186 बैंकों से पैसे निकाल लिए तो जमाकर्ताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। जमाकर्ताओं को भुगतान करने के लिए बैंकों के पास पर्याप्त संपत्ति भी नहीं होगी।
on 18 Mar 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
स्मार्टफोन कंपनियों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस की मनमानी को रोकने के लिए अमेरिका फेडरल ट्रेड कमीशन ने आठ वीडियो स्ट्रीमिंग फर्मों और सोशल मीडिया साइट्स को तलब किया है। जिनमें टिकटॉक, मेटा, ट्विटर, यूट्यूब और अन्य कई एप शामिल है। भ्रामक विज्ञापनों को लेकर अमेरिका फेडरल ट्रेड कमीशन ने इन सोशल मीडिया साइट्स से संबंधित जानकारी मांगी है। एफटीसी के अनुसार इन विज्ञापनों के कारण उपभोक्ताओं को भारी कीमत चुकानी पड़ी है।
शुक्रवार को OpenAI ने चैटजीपीटी प्लस सब्सक्रिप्शन प्लान की घोषणा की हैं। इस सब्सक्रिप्शन प्लान के बाद चैटजीपीटी से यूजर्स को पहले से फास्ट और बेहतर सर्विस मिलेगी। वैटलिस्ट के साथ कंपनी ने पहले से ही यूजर्स के लिए सशुल्क सब्सक्रिप्शन सुविधा को शुरू किया था। हाल ही में लॉन्च किए गए चैटजीपीटी के नए वर्जन GPT-4 काफी सटीक जवाब दे रहा है। चैटजीपीटी प्लस सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत भारत में 1600 रूपए रखी गई है।
on 16 Mar 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
15 मार्च बुधवार को जियो ने देश के 10 राज्यों और 34 नए शहरों में अपनी 5G सेवाएं प्रदान की है। इन में हरियाणा, तेलंगाना, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मेघालय, केरल और ओडिशा जैसे राज्य शामिल हैं। अब तक देश के 365 शहरों में जियो ने अपनी 5G की सर्विस शुरू कर दी हैं। सभी यूजर्स बिना सिम बदले हाई स्पीड इंटरनेट का लाभ उठा सकते हैं।
Realme थाईलैंड के आधिकारिक फेसबुक हैंडल से मिली जानकारी के अनुसार जल्दी ही Realme 10 series के सभी स्मार्ट फोन लॉन्च होने वाले है। जिनमें Realme 10, Realme 10T 5G, Realme 10 5G, Realme 10T, Realme 10 Pro Coca-Cola Edition, Realme 10s, Realme 10 Pro+ और Realme 10 Pro जैसे स्मार्ट फोन शामिल हैं। 21 मार्च को Dimensity 810 5G प्रोसेसर, 256 जीबी स्टोरेज, 90Hz रिफ्रेश रेट, एमोलेड पैनल जैसे फिचर्स के साथ Realme 10T 5G की लॉन्चिंग होगी।
इस साल गूगल Pixel 7 के अपग्रेडेशन के तौर पर Google Pixel 8 को लॉन्च करने वाला है। Google Pixel 8 को कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। Google Pixel 8 में 5.8 इंच डिस्प्ले, हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल, डुअल कैमरा सेटअप, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल, दाईं वॉल्यूम पावर बटन, नेक्स्ट जनरेशन Tensor प्रोसेसर और राउंड कॉर्नर जैसे फिचर्स मिलेंगे। हालाकि अब तक कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई हैं।
on 13 Mar 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
16 मार्च को भारत में सैमसंग अपने मिड रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A54 को लॉन्च करने वाला है। Samsung Galaxy A54 में एंड्रॉयड 13 ओएस, 6.4 इंच फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट, ट्रिपल रियर कैमरे, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल, 5 मेगापिक्सल माइक्रो कैमरा सेंसर, 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, IP67 रेटिंग और 5000mAh बैटरी जैसे फिचर्स मिलेंगे।
on 11 Mar 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
10 मई को Google I/O 2023 डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा हैं। पहली बार इस इवेंट का आयोजन फिजिकल तौर पर होगा। इस इवेंट में Pixel 7a की लॉन्चिंग होगी। जानकारी के अनुसार Pixel 7a Pixel 6a का अपग्रेडेड वर्जन होगा। जिसका डिजाइन Pixel 6a जैसा ही होगा। Pixel 7a में Tensor G2 चिपसेट, LPDDR5 रैम, UFS 3.1 स्टोरेज, 6.1 इंच फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले और रिफ्रेश रेट 90Hz जैसे फिचर्स मिलेंगे।
बांग्लादेश के बैंकिंग सेक्टर की रेटिंग अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज ने स्थिर से घटा कर नकारात्मक कर दी है। मूडीज के इस फैसले को वित्तीय विश्लेषक और अर्थशास्त्रियों ने संकटग्रस्त बांग्लादेश की पूरी अर्थव्यवस्था और बैंकिंग सेक्टर के लिए बड़ा झटका माना है। इस फैसले के बाद सीमा पार से वित्तीय लेनदेन में बेहद मुश्किल होगी। यहां तक कि कई विदेशी संस्थान ने भी बांग्लादेश के बैंकों की क्रेडिट लिमिट घटाने का फैसला किया है।
Panasonic इंडिया ने अपने Panasonic OLED टीवी रेंज को विस्तार कर OLED की एक नई रेंज Panasonic OLED LZ950 को लॉन्च किया है। जिसे 65 इंच और 55 इंच के दो साइज में पेश किया है। Panasonic OLED LZ950 में 4K स्टूडियो कलर, 4K अप इंवर्टर, MirAIe, गूगल असिस्टेंट, Alexa स्मार्ट स्पीकर के सपोर्ट, 20 वॉट स्पीकर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज जैसे फिचर्स मिलेंगे। जिसकी कीमत 1,94,990 रूपए से 2,24,990 रूपए रखी गई है।
on 10 Mar 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
Infinix ने 260W ऑल-राउंड फास्टचार्ज चार्जर के साथ 110W वायरलेस ऑल-राउंड फास्टचार्जर लॉन्च किया है। जिसे ग्लोबल मार्केट में सबसे तेज स्मार्टफोन चार्जर कहा गया है। कंपनी के दावे के अनुसार सिर्फ एक मिनट में फोन 260W ऑल-राउंड फास्टचार्ज से 25 फीसदी और 16 मिनट में वायरलेस ऑल-राउंड फास्टचार्जर से फोन 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। फास्ट चार्जिंग की इस तकनीक में जरूरत के हिसाब से बिजली वितरण करने वाली 4-पंप एम्बेडेड सिस्टम वाली 12सी बैटरी शामिल है।
भारत में शुक्रवार को मोटोरोला का मिड-रेंड स्मार्टफोन Moto G73 5G लॉन्च हुआ है। Moto G73 5G में 6.5 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,080x2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन, मीडियाटेक डाइमेंशन 930 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज, डुअल कैमरा सेटअप, 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 5,000mAh बैटरी पैक और 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग जैसे फिचर्स मिलेंगे। जिसे 16 मार्च से 18,999 रूपए में फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर खरीद सकते हैं।
अगले सप्ताह 13 मार्च को भारत में ओप्पो अपने नए फोल्डेबल फोन ओप्पो Find N2 Flip को लॉन्च करेगा। ओप्पो Find N2 Flip में 6.8 इंच LTPO एमोलेड प्राइमरी डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन, 3.26 इंच सेकेंडरी OLED डिस्प्ले, रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000+ प्रोसेसर, 16 जीबी LPDDR5 रैम, 512 जीबी की स्टोरेज सपोर्ट और 4,300mAh बैटरी जैसे फिचर्स मिलेंगे। जिसे फ्लिपकार्ट के माध्यम से 80,000 रूपए में बेचा जाएगा।
on 9 Mar 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
14 मार्च को भारत में पोको अपने नए स्मार्टफोन Poco X5 5G को लॉन्च करने जा रहा हैं। POCO X5 5G में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 256 जीबी स्टोरेज, 6.67 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट 1080 x 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन, LPDDR4X रैम, 256GB UFS2.2 स्टोरेज, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और 5,000mAh बैटरी जैसे फिचर्स मिलेंगे। ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में POCO X5 5G को 24,700 रुपए की कीमत में लॉन्च किया जाएगा।
Apple अपने SOS इमरजेंसी सैटेलाइट सर्विस को इटली, बेल्जियम, पुर्तगाल, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया और लक्समबर्ग में जारी करने वाली है। इस सर्विस के तहत आपात स्थितियों में नेटवर्क ना होने पर भी यूजर्स इमरजेंसी सेवाओं के लिए एंबुलेंस या पुलिस से संपर्क कर पाएंगे और यूजर्स अपनी लोकेशन अपनो के साथ शेयर भी कर सकते हैं। फोन और सैटेलाइट के बीच सैटेलाइट इमरजेंसी SOS सर्विस एक कनेक्शन स्थापित कर सैटेलाइट सिग्नल को सर्च करता है।
iQOO Z6 सीरीज के अपग्रेडेड वर्जन के साथ iQOO Z7 5G 21 मार्च दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होने वाली है। iQoo इंडिया के CEO निपुण मार्या ने कुछ दिन पहले ही iQOO Z7 का पोस्टर जारी किया था। जहा उन्होंने zeisty स्मार्टफोन का हिंट्स दिया था। iQOO Z7 5G में 6.4 इंच एमोलेड डिस्प्ले, HDR10+ सर्टिफिकेशन, रिफ्रेश रेट 90Hz, मीडियाटेक Dimensity 920 प्रोसेसर, 64 मेगापिक्सल रियलर कैमरा सेटअप, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन जैसे फिचर्स मिलेंगे।
सोशल मीडिया पर लोगों के भारी आक्रोश के बाद स्विगी ने अपना अंडे वाला विज्ञापन हटा दिया है। बता दें कि होली के लिए स्विगी ने ऑमलेट वाला एक बिलबोर्ड विज्ञापन लगाया था। जिसे देख कर लोग सोशल मीडिया पर हैशटैग हिंदूफोबिक स्विगी ट्वीट करने लगे और स्विगी को बहिष्कार करने की बात करने लगे। उत्तर प्रदेश के पूर्व भाजपा विधायक अरुण कुमार यादव ने भी स्विगी के इस विज्ञापन की कड़ी निन्दा की है।
माइक्रोसॉफ्ट ने एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग और कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट सेगमेंट के लिए अपना नया माइक्रोसॉफ्ट डायनेमिक 365 कोपायलट लॉन्च किया है। जो दुनिया का पहला एआई कोपायलट होगा। माइक्रोसॉफ्ट अपने प्रोडक्ट में अधिक एआई-समर्थित तकनीकों को लागू करना चाहती हैं। ओपनएआई में माइक्रोसॉफ्ट ने अरबों डॉलर का निवेश भी किया है। माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार नई जनरेशन की विभिन्न व्यावसायिक कार्यों और एआई क्षमताओं के लिए कोपायलट नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग का उपयोग करेगा।
Submit