on 16 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
ग्लोबली और भारतीय बाजार में कुछ महीनों के अंदर रियलमी 11 सीरीज के स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। Realme 11 सीरीज के तहत Realme 11, Realme 11 Pro, Realme 11 Pro+ स्मार्टफोन को पेश करेगी। रियलमी 10 सीरीज के सक्सेसर के तौर पर Realme 11 सीरीज को पेश किया जाएगा। इन फोन्स में 6.7 इंच फुल एचडी प्लस स्क्रीन, 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज और 4,780 mAh बैटरी जैसे फिचर्स मिलेंगे। जिसकी कीमत 10,999 रूपए से 12,999 रूपए रखी जाएगी।
भारत में OnePlus जल्दी ही अपना OnePlus Pad लॉन्च करने वाली हैं। फरवरी के वनप्लस क्लाउड 11 इवेंट में OnePlus Pad की पहली झलक देखने को मिली थी। OnePlus Pad में 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज, 9510mAh बैटर, 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग, मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 13, 11.61 इंच एलसीडी डिस्प्ले, डायनेमिक रिफ्रेश रेट, 144Hz और डिस्प्ले ब्राइटनेस 500 निट्स जैसे फिचर्स मिलेंगे। जिसकी कीमत 39,999 रूपए रखी गई हैं।
भारत में Just Corseca ने अपना नया Just Corseca Snow Pods ईयरबड्स को लॉन्च कर दिया है। Just Corseca Snow Pods ईयरबड्स में मिलने वाले फिचर्स हैं JL6983D2 अडवान्स्ड ब्लूटुथ V5.3 चिप, 30mAh बैटरी, 4 घंटे का बैकअप, चार्जिंग केस 200mAh बैटरी और चार्जिंग केस में 20 घंटे का बैकअप।कई डिवाइसेज के साथ Snow Pods को पेयर किया जा सकता है। 12 महीने की वारंटी के साथ जिसकी कीमत 2,999 रूपए रखी गई हैं।
on 14 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
अमेरिका के कई कंपनियों में हुए छंटनी में कई भारतीय लोग इसके शिकार हुए हैं। इस समस्या को देखते हुए यूएस सिटिजनशि एंड इमीग्रेशन सर्विसेज को अमेरिका के सांसदों ने एक पत्र लिखा। जहा छंटनी में नौकरी खोने वाले लोगो को नई नौकरी ढूंढने के लिए एक निश्चित समय तक अमेरिका में रहने देने की बात लिखी गई हैं। सांसदों के अनुसार आज कल की ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के लिए उच्च प्रशिक्षित प्रवासी बेहद अहम हैं।
भारत में Blaupunkt ने अपना साउंडबार लॉन्च किया है। जिसका नाम Blaupunkt SBWL10 रखा गया हैं। Blaupunkt एक जर्मन ब्रांड है। Blaupunkt SBWL10 में 8 इंच वायरलेस सबवूफर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, HDMI, ARC, OPTICAL, COAXIAL, AUX- IN, BT, USB सपोर्ट, स्लिक और स्टाइलिश डिजाइन, 220 वॉट साउंडबार, SBWL100 हेवी बास और क्रिस्प ऑडियो जैसे फिचर्स मिलेंगे। Blaupunkt SBWL10 साउंडबार को अमेजन इंडिया में 8,999 रूपए के कीमत में खरीद सकते हैं।
13 अप्रैल को बोल्ट ने अपनी नई स्मार्टवॉच Boult Rover Pro को Boult Rover के एडवांस वर्जन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। Boult Rover Pro में 1.43 इंच एचडी एमोलेड डिस्प्ले, 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 150 क्लाउड बेस्ड वॉच फेसेस सपोर्ट, ब्लूटूथ कॉलिंग, सिंगल-चिप BT 5.2 वर्जन, 10 मीटर रेंज क्लिक कनेक्शन, डायल पैड, SpO2 सेंसर और IP68 रेटिंग जैसे फिचर्स मिलेंगे। ग्रीन, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ जिसकी कीमत 2,499 रूपए रखी गई हैं।
ओप्पो ने अपने नए स्मार्टोफोन Oppo A1 5G को चीन में लॉन्च किया है। Oppo A1 5G में मिलने वाले फिचर्स हैं 6.71 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, रिजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz, 680 निट्स पीक ब्राइटनेस, स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 12 जीबी LPDDR4X रैम, 256 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज, एंड्रॉयड 13 ColorOS 13, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 5000mAh बैटरी। कैबेरिया ऑरेंज, सैंडस्टोन कलर और ऑशियन ब्लू कलर ऑप्शन में जिसकी कीमत 23,800 रूपए रखी गई हैं।
on 13 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
फरवरी के भारत की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 6.4 प्रतिशत से घटकर 5.6 प्रतिशत हुई हैं। दैनिक उपभोग के लिए परिवार में इस्तमाल चीजों की कीमतों को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक ट्रैक करता है। दोनों तरफ 2 प्रतिशत का मार्जिन रख कर आरबीआई को मुद्रास्फीति 4 प्रतिशत पर रखना पड़ता है। फरवरी में खुदरा मुद्रास्फीति में मामूली गिरावट के बावजूद भी रिजर्व बैंक में छह प्रतिशत मुद्रास्फीति बनी रही हैं।
देश के सबसे वृद्ध अरबपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के 99 वर्षीय पूर्व चेयरमैन केशव महिंद्रा का बुधवार को निधन हो गया। 1962 से 2012 तक केशव महिंद्रा महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन थे। फोर्ब्स ने 1.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ केशव महिंद्रा को भारत का सबसे बड़ा अरबपति बताया था। सन 1947 में विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद केशव महिंद्रा महिंद्रा ग्रुप से जुड़े और 1963 में वह महिंद्रा कंपनी के चेयरमैन बने।
on 12 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
सोनी इंडिया ने अपने नए हेडफोन डब्ल्यूएच सीएच 520 को लॉन्च कर दिया है। डब्ल्यूएच सीएच 520 हेडफोन में 60 हॉर्स बैटरी बैकअप, Sony WH-CH520 डिजिटल साउंड एनहांसमेंट इंजन लैस, डुअल कनेक्टिविटी, 360 रियलिटी ऑडियो कंपैटिबिलिटी, जैसे फिचर्स मिलेंगे। सटीक वॉयस पिकअप तकनीक के साथ बेहतर कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। 11 अप्रैल 2023 को डब्ल्यूएच सीएच 520 हेडफोन की सोनी रिटेल स्टोर, www.ShopatSC.com पोर्टल, इलेक्ट्रॉनिक स्टोर और अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर 4,490 रूपए में बिक्री शुरू की जाएगी।
भारत में THOMSON ने अपने नए गूगल TV को लॉन्च किया है। जिसकी बिक्री 13 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर शुरु होगी। THOMSON में मिलने वाले फिचर्स 65 इंच डिस्प्ले, डॉल्बी डिजिटल, डॉल्बी एटमॉस, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, HDR 10+, DTS TrueSurround, 40W डॉल्बी ऑडियो स्पीकर, डुअल बैंड वाई-फाई सपोर्ट, स्मार्ट होम सपोर्ट, मीडियाटेक MT9062 प्रोसेसर और Mali-G52। रोज गोल्ड एलॉय कलर में जिसकी कीमत 43,999 रूपए गई हैं।
on 8 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
POCO ने अपने प्रीमियम लुक वाले नए स्मार्टफोन POCO C51 को लॉन्च किया है। पावर ब्लैक और रॉयल ब्लू कलर ऑप्शन में POCO C51 के फिचर्स हैं 6.52 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो G36 प्रोसेसर, क्लॉक स्पीड 2.2GHz, 4 जीबी रैम, 3 जीबी वर्चुअल रैम, 64 जीबी स्टोरेज, एंड्रॉयड 13 गो एडिशन, प्राइमरी लेंस 8 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 5000mAh बैटरी। जिसकी कीमत 8,499 रूपए रखी गई हैं।
on 7 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च हुए स्मार्टफोन Redmi Note 12 4G की 6 अप्रैल को पहली सेल रखी गई हैं। Redmi Note 12 4G के फिचर्स की अगर बात करें तो इसमें मिलेगा 6.67 इंच फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल, 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट, पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स, एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14, 6nm ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर, 8 जीबी LPDDR4X रैम, 128 जीबी UFS2.2 स्टोरेज, और 5,000mAh बैटरी। जिसकी कीमत 16,999 रूपए रखी गई हैं।
on 6 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
टेक्नो ने अपने स्मार्टफोन Tecno Spark 10C को लॉन्च किया है। मेटा ब्लू, मेटा ब्लैक और मेटा ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ Tecno Spark 10C में मिलने वाले फिचर्स हैं एंड्रॉयड 12 HiOS 8.6, 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले, रिफ्रेश रेट 90Hz, ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 8 जीबी रैम, 8 जीबी वर्चुअल रैम, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, डुअल रियर कैमरा, प्राइमरी लेंस 16 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल कैमरा और 5000mAh बैटरी। जिसकी कीमत 12,000 रूपए रखी गई हैं।
गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार आरबीआई-एमपीसी के रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत अपरिवर्तित रखने के फैसले से बढ़त के साथ बंद हुआ। जिस दौरान शेयर बाजार में सेंसेक्स 143.66 अंक से बढ़कर 59,832.97 अंक पर बंद हुआ। वही निफ्टी 42.10 अंक से बढ़कर 17,599.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबारी सेशन के दौरान इस हफ्ते निफ्टी और सेंसेक्स में 1.6% की बढ़ोतरी हुई। ब्याज दरों में बदलाव न करने के कारण निचले स्तरों में बाजार मजबूत रही।
on 5 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
वनप्लस इंडिया के मेगा इवेंट में वनप्लस ने OnePlus Nord Buds 2 को लॉन्च किया है। साथ ही वनप्लस ने OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को भी लॉन्च कर दिया है। OnePlus Nord Buds 2 में 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर, बैक कैविटी, न्वाइज कैंसिलेशन, ट्रांसपैरेंसी मोड, AAC सपोर्ट डुअल माइक, बैलेंस्ड, सेरेनेड, बोल्ड, एआई एल्गोरिद्म, फास्ट चार्जिंग और बास मोड्स, IP55 रेटिंग और HeyMelody एप का सपोर्ट मिलेगा। OnePlus Nord Buds 2 की कीमत 2,999 रूपए रखी गई हैं।
यूपीआई सेवा और नेट बैंकिंग पर एसबीआई के ग्राहकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों के अनुसार बैंक सर्वर माइक्रोब्लॉगिंग साइट धीमी हो रही हैं। ग्राहकों नॉन-रिस्पॉन्सिव का भी सामना करना पड़ रहा हैं। क्रेडिट कार्ड पेमेंट तक रुक गई हैं। इससे पहले भी 1 अप्रैल 2023 को एसबीआई के ग्राहकों ऐसी ही समस्याओं का सामना करना पड़ा था। भारतीय स्टेट बैंक के ट्वीट के अनुसार वह समस्या को समाधान करने में जुटे हुए हैं।
सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों को लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में साल की सबसे बड़ी उछाल देखी गई। उत्पादन में कटौती के फैसले के कारण यह उछाल नजर आई हैं। आने वाले समय में 100 डॉलर प्रति बैरल कच्चे तेल की कीमत देखे जाने की उम्मीद जताई जा रही हैं। एक दिन पहले ही रूस और उनके सहयोगियों देशों ने और पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ने 11.6 लाख बैरल कच्चे तेल का उत्पादन प्रतिदिन घटाने की घोषणा किया था।
4 अप्रैल मंगलवार को महावीर जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद रहा और कोई कारोबार नहीं किया गया। इस हफ्ते शुक्रवार 7 अप्रैल के गुड फ्राइडे के मौके पर फिर से शेयर बाजार बंद रहेगा। ऐसे में इस हफ्ते के बुधवार और गुरुवार को ही शेयर बाजार में ट्रेडिंग की जाएगी। इसके अलावा बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के मौके पर अगले हफ्ते शुक्रवार 14 अप्रैल को शेयर बाजार बंद रखा जाएगा।
on 4 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
डिजिटल मुद्रा और क्रिप्टोक्यूरेंसी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय जांच शुरू कर दी हैं। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने डिजिटल परिसंपत्तियों की आपराधिक दुरुपयोग को लेकर एक लिखित उत्तर लोकसभा में पेश किया है। पंकज चौधरी के अनुसार क्रिप्टो एक्सचेंज के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत प्रवर्तन निदेशालय ने करीब 936.89 करोड़ रुपए की अर्जित संपत्ति 31 जनवरी 2023 में जब्त किया गया था।
Submit