on 18 May 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
मंगलवार को हिंद महासागर के मध्य भाग में एक चीनी नाव दुर्घटना ग्रस्त होने के कारण 17 इंडोनेशियाई, पांच फिलिमिनों और 17 चीनी चालक दल लापता हुए। खबर मिलते ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन के परिवहन मंत्रालय, शेडोंग प्रांत और चीन के कृषि मंत्रालय को इस मामले की स्थिति का सत्यापन कर बचावकार्य तुरंत शुरू करने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने बचाव सहायता दलों और अंतरराष्ट्रीय समुद्री खोज की भी सहायता मांगी है।
on 10 May 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
अमेरिका में लीक हुए दस्तावेजों से जाहिर हुआ है कि चीन से पाकिस्तान अपने रिश्तों को ज्यादा अहमियत दे रहा है। कूटनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार पाकिस्तान को आर्थिक संकट से निकलने के लिए अमेरिका ने मदद नहीं की, जिस वजह से शहबाज शरीफ सरकार अमेरिका से नाराज़ है। अब अमेरिका और चीन के बीच पाकिस्तान की सेना भी संतुलन बनाकर चलना चाहती हैं। क्योंकि अमेरिका के साथ संबंध से पाकिस्तान का रिश्ता चीन के साथ बिगड सकता हैं।
Submit