on 11 Oct 2023 , Concise by CHANCHAL210, 0 0
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने बताया कि आज सुबह उत्तर-पश्चिमी अफगानिस्तान में फिर से 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। जीएफजेड ने कहा कि भूकंप 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था। अभी तक इस भूकंप से किसी नुकसान की खबरें नही आ रही हैं। कुछ दिन पहले भी अफगानिस्तान में भूकंप के झटके आए थे। देश के राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण के अनुसार 7 अक्टूबर को पश्चिमी अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता के दो भूकंपों में मारने वालों की संख्या 2,000 है।
on 30 Sep 2023 , Concise by CHANCHAL210, 0 0
भारत में अफगान एम्बेसी बंद हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में अफगानिस्तान के इंचार्ज एम्बेसडर फरीद मामुंदजई ने तालिबान को एक पत्र में बताया कि उन्हें तालिबानी सरकार का समर्थन नहीं मिला, जिसके कारण उन्होंने काम बंद कर दिया। दूसरी तरफ, तालिबान ने कहा है कि उन्होंने उनकी नियुक्ति नहीं की है। दरअसल, भारत समेत किसी भी देश ने तालिबान हुकूमत को मान्यता नहीं दी है। लिहाजा, भारत सरकार भी तालिबान के सत्ता में आने से पहले से तैनात अफगानी राजदूत को ही वहां का असली एम्बेसेडर मानती है। अधिकारियों के मुत
on 17 Aug 2023 , Concise by CHANCHAL210, 0 0
अफगानिस्तान में राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ना खुद को मुसीबत में डालने के बराबर हो सकता है. दरअसल, तालिबान की अंतरिम सरकार ने अफगानिस्तान में राजनीतिक पार्टियों पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है. अपने इस फैसले के पीछे शरिया कानून का हवाला दिया गया है. द खोरासान पोस्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान की अंतरिम तालिबान सरकार में न्याय मंत्री मौलवी अब्दुल हकीम शेराई ने राजनीतिक गतिविधियों और पार्टियों पर बैन लगाने के फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राजनीतिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्त
on 27 Jan 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
3,000 से अधिक अफगान शरणार्थियों को जबरदस्ती इस्लाम कला और पुले अब्रीशम सीमाओं से ईरान ने निकाल दिया है। अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार वर्तमान 40 लाख से अधिक अफगान नागरिक ईरान में रहते हैं। तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्जा होने के बाद कई अफगानों ने डर से देश छोड़ दिया था। ईरानी अधिकारियों से तालिबान के अधिकारियों ने अफगान शरणार्थियों के साथ उचित व्यवहार करने की अपील की है।
Submit