पूर्व कंट्री हेड अजीत मोहन के फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा के इंडिया हेड के पद से इस्तीफा देने के एक हफ्ते के बाद कंपनी को अपना नया हेड मिल गया है। कंपनी ने भारत की संध्या देवनाथन को मेटा इंडिया के प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया है। संध्या देवनाथन 1 जनवरी 2023 को मेटा के इस पद पर विराजमान होंगी। संध्या देवनाथन का फोकस बिजनेस और रेवेन्यू लाने पर रहेगा।
मेटा की नई भारतीय हेड बनी संध्या देवनाथन।
