दिल्ली में यमुना का जलस्तर 206 मीटर के पार, बाढ़ के ख़तरे को देख ऑरेंज अलर्ट जारी


Yamuna water level in Delhi crosses 206 meters, orange alert issued after seeing the risk of flood

उत्तर भारत में भारी बारिश के चलते, हरियाणा के हाथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण, दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर अब ख़तरे के निशान को पार कर गया है। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ो के अनुसार, मंगलवार को सुबह 8 बजे तक दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 206.32 मीटर तक पहुँच गया, जो की ख़तरे के निशान 205.33 मीटर से क़रीब 1 मीटर ज़्यादा है। बाढ़ के ख़तरे को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है, इसके चलते अब पुराने यमुना पुल पर ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है, साथ ही निचले इलाक़े में रहने वाले लोगो को वहाँ से हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen