महिला आरक्षण बिल हमारा कमिटमेंट था: प्रधानमंत्री।


Womens reservation bill was our commitment: PM Modi

महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) के पास होने पर भाजपा ने दिल्ली मुख्यालय में जश्न मनाया। महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया और धन्यवाद दिया। PM ने महिला कार्यकर्ताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मोदी ने कहा कि "इस कानून के लिए भाजपा तीन दशक से कोशिश कर रही थी और ये हमारा कमिटमेंट था। इसे हमने पूरा करके दिखाया है।" उन्होंने कहा कि वे इसे हमारे देश के इतिहास का महत्वपूर्ण निर्णय मानते हैं और साथ ही इसे महिलाओं के हकों की सुरक्षा के लिए लिया गया कदम भी मानते हैं।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen