खगड़िया/बिहार: खगड़िया में जमीनी विवाद में खेत में काम करने गई एक महिला के मौत का मामला प्रकाश में आया है। पूरा मामला पसराहा थाना क्षेत्र के बहियार गांव का है। जहां खेत में काम करने गई एक महिला की 4 लोगों ने शनिवार की शाम जमकर पिटाई कर दी। फिर चाकू से उसकी आंखें निकाल दी। तथा जीव और प्राइवेट पार्ट भी काट दिए जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पति और देवर की भी हुई थी हत्या, हत्यारे बेल पर है बाहर
मृत महिला सुलेखा देवी (45) है। जो महदीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 5 में रहती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का 5 बीघा जमीन का विवाद पड़ोसियों के साथ चल रहा था। जिसमें 9 साल पहले उसके पति और देवर की भी जमीनी विवाद में हत्या कर दी गई थी।
मृतिका के पति बबलू सिंह और देवर कार्य सिंह की जमीन विवाद में 2014 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दूसरे पक्ष के लोगों को आरोपी बनाया गया था हत्या के मामले में सभी आरोपी अभी बेल पर बाहर हैं। महिला के तीन बेटे राजा कुमार (20) ऋतु कुमार(17) और सूरज कुमार(15) हैं। वही एक 18 साल की बेटी भी है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पसराहा थाना के पास एनएच 31 पर महिला के शव को रखकर सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। छापेमारी के दौरान शनिवार की देर रात के बाद मेहंदीपुर गांव से एक युवक को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए युवक का नाम राहुल कुमार है। राहुल के पिता को महिला के पति और देवर की हत्या के केस में नामजद अभियुक्त बनाया गया था। हालांकि पुलिस जांच में अभियुक्त का नाम केस डायरी से कट गया था।
क्या कहा पसराहा थानाध्यक्ष ने
पसराहा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि महिला की हत्या की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है। महिला के पड़ोस में रहने वाले महेंद्र सिंह, कुलों सिंह, राजदेव सिंह, फूलुंग सिंह, शंकर सिंह और अन्य लोगों के साथ 5 बीघा जमीन की दावेदारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में चल रहा है। जमीन विवाद में ही महिला की हत्या की गई है।
गोरखपुर के CCTV व्यवसायियों का दल ADITI INFOTECH के नेतृत्व में थाईलैंड रवाना।
हरेंद्र यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। मांझी के मुबारकपुर की घटना।
पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है साइक्लोन वायॅपर जॉय।
स्कूल ब्लॉक शकरपुर में सरस्वती पूजा धूम धाम से मनाई गयी।
दिव्या भारती 21 फिल्में कर टॉप एक्ट्रेस बनीं थीं।
आरएसएस मुख्यालय को उड़ाने की धमकी।
थाईलैंड टूर से लौटे गोरखपुर के सीसीटीवी व्यवसाई। हाई फोकस को दिया धन्यवाद।
चिकित्सकीय संस्थानों के डॉक्टरों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा।
Add DM to Home Screen