मणिपुर में फिर हुई हिंसा, दो की मौत


Violence again in Manipur, two killed

मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के पैलेल में गुरुवार को हुई दो अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 45 अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से 4 को गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि पैलेल में सुबह करीब 6 बजे, एक अज्ञात पुरुषों के दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे ककचिंग के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसी घटना में एक और व्यक्ति को गोली लगी। उसे इंफाल क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen