वाराणसी: पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प।


Varanasi: Clash between police and villagers.

वाराणसी के छोटी खजुरी गांव में स्थित राम जानकी मंदिर मठ के महंत नारायण दास की भू-समाधि के विरोध में उग्र हो कर, ग्रामीणों ने पुलिस का पथराव किया गया। जिस दौरान आठ पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया। इस घटना के चलते मठ के साधु संत भी घायल हो गए हैं। हमले के बीच पांच थानों की पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर लाठियां पटककर ग्रामीणों को नियंत्रित किया। उसके बाद मिर्जामुराद थानाध्यक्ष की तहरीर के आधार पर हत्या का प्रयास, बलवा और सरकारी काम में बाधा डालने जैसे अन्य गंभीर आरोप के तहत 19 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मठ और आसपास क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen