ब्रह्माकुमारी आश्रम में शिव-शालू का अनोखा विवाह: आगरा में ऐतिहासिक समर्पण समारोह


Unique marriage of Shiva-Shalo at Brahmakumari Ashram: Historical Dedication ceremony in Agra

आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में अनोखा विवाह हुआ। इसमें शिव बाबा दूल्हा बने और ब्रह्माकमुआरी शालू दीदी दुल्हन। शालू दीदी ने जीवन को परमात्मा शिव को समर्पित कर उन्हें जीवन सेवा के रूप में चुकाया। रविवार को समर्पण समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें ब्रह्माकुमारी मधु दीदी ने घरातियों का स्वागत किया। बैंड-बाजे के साथ घरातियों ने नृत्य किया और दूल्हे राजा की आरती और तिलक किया। रस्में निभाई गईं और शालू दीदी के लौकिक माता-पिता ने उनका हाथ ब्रह्माकुमारी मधु दीदी के हाथ में दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें बच्चों ने नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। यहां 250 से अधिक भाई-बहनों ने भाग लिया।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen