केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अरुणाचल में दो दिवसीय दौरे पर हैं।रविवार को उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के ITBP, CRPF और असम राइफल्स के जवानों के साथ बैठकर खाना खाया।अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश के नामसई जिले में 1,000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इसी दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वोत्तर भारत में भ्रष्टाचार को समाप्त किया और विकास कार्यों के लिए निर्धारित धन अब आखिरी व्यक्ति तक पहुंचता है। गृह मंत्री ने अरुणाचल प्रदेश और असम के बीच पुराने सीमा विवाद पर सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सराहना की है।