इंफाल एयरपोर्ट के ऊपर नजर आया यूएफओ


UFO seen above Imphal Airport

इंफाल एयरपोर्ट पर रविवार 19 नवंबर को अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) दिखने की खबर से 3 घंटे तक अफरा-तफरी रही। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने यह जानकारी दी। यही नहीं, इंफाल आने वाले दो फ्लाइट कोलकाता डाइवर्ट कर दी गईं। जबकि तीन की लैंडिंग में देरी हुई।

रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया कि इंफाल का एयरस्पेस और फ्लाइट ऑपरेशन तुरंत बंद कर दिया गया। इसके चलते करीब एक हजार पैसेंजर्स पर असर पड़ा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने इंफाल एयरस्पेस का नियंत्रण एयरफोर्स को दे दिया। एयरफोर्स के क्लियरेंस के बाद ही इंफाल में कॉमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन बहाल किया गया।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen