दो परिवारों ने एक दूसरे पर लगाए छेड़खानी और दुष्कर्म का आरोप।


Two families accused each other of molestation and rape.

उत्तर प्रदेश के बांदा में दो महिलाओं ने एक दूसरे के परिवार के ऊपर छेड़खानी और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक महिला ने उसके पड़ोसी रामदयाल के खिलाफ केस दर्ज कराया, की 13 जुलाई की शाम आठ बजे रामदयाल ने उसके घर में घुस कर उसके साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर उसके पति को अपनी बेटियों के साथ छेड़खानी के झूठे इल्जाम में फसने की धमकी दी। तो वही दूसरी महिला ने थाने में केस दर्ज कर कहा कि उसके पड़ोसी महराज ने अपने तीन साथियों के साथ मिल कर उसकी 17 वर्षीय और 12 वर्षीय बेटियों के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस मामले में शहर के निवासी मनोज शुक्ला ने बयान दिया कि 13 जुलाई से दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच झगड़ा शुरू हुआ। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ इल्जाम लगाया।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen