आज उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे राघव-परिणीति


Today, Raghav is going to tie the knot.

आज परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग उदयपुर में होने वाली है। बताया जा रहा है कि  शादी की फंक्शन शुरू हो चुके हैं। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा की शादी से पहले का जश्न दिल्ली में शुरू हो गया था। बुधवार को दोनों ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए सूफी नाइट का आयोजन किया। परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन प्रियंका इसमें शामिल नहीं हुईं लेकिन अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ ने दिल्ली में राघव के आवास पर आयोजित विशेष समारोह में अपनी उपस्थिति दी। यह शादी साल की बहुप्रतीक्षित शादियों में से एक मानी जा रही है।

 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen