आज देश को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू


Today, President Draupadi Murmu will address the country

स्वतंत्रता दिवस से पहले देश तिरंगे के रंग में रंग गया है और आजादी के तराने गूंज रहे हैं । वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार यानी आज 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने रविवार को कहा कि यह संबोधन आकाशवाणी के राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम 7 बजे से प्रसारित किया जाएगा। इसे दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen