राजस्थान में कांग्रेस की सातवीं लिस्ट जारी।


The seventh list of Congress released in Rajasthan.

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने अपने 21 प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इस सूची में कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारिया और पूर्व मंत्री डॉ. रघु शर्मा के टिकट को काट दिया गया है। कटारिया की जगह पर एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी को और रघु शर्मा की जगह मनीषा गुर्जर को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसके अलावा, शांति धारीवाल को कोटा उत्तर और जाहिदा खान को कामां से प्रत्याशी घोषित किया गया है। कांग्रेस में शामिल होने वाले कर्नल सोनाराम चौधरी और प्रशांत सिंह परमार को पार्टी ज्वाइन करने के 4 घंटे बाद ही प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen