पुलिस पर नहीं है मणिपुर के लोगों को भरोसा, कहा कि मारने वाले लोग ही क्या जांच करेंगे?


The police is not on the people of Manipur, said that what will the people who killed be investigated?

मणिपुर से एक वीडियो सामने आया है। जहा एक बांस पर कुकी समुदाय के 31 वर्षीय डेविड नाम के एक युवक का कटा हुआ सिर लटका है। उसके चेहरे को चीड़ लिया गया है और आंखें भी निकली हुई हैं। वीडियो बनाने वाले लोग मैतेई भाषा में बात कर रहे थे। डेविड के अंकल के अनुसार 3 मई को हुई हिंसा के बाद विष्णुपुर और चुराचांदपुर के बीच बॉर्डर बन चुका था। चिंगलंगमेल गांव की डिफेंस फोर्स में डेविड काम करता था। 2 जुलाई की सुबह करीब 4 बजे मणिपुर पुलिस कमांडो और इंडियन रिजर्व बटालियन की 20 गाड़ियां गांव में दाखिल हुईं थी। उनके साथ आरामबाई टेंगोल और मैतेई लिपुन के लोग भी थे। उन लोगों ने घरों पर फायरिंग और तोड़-फोड़ करना शुरू किया। डेविड को देख कर मैतेई लोगों ने उसको पकड़ कर खूब पीटा। फिर उसे गोली मार दी। उसके बाद उन दरिंदों ने डेविड को गाड़ी से कुचला और उसका सिर काट कर लटका दिया। डेविड के केस में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। जबकि 2 जुलाई को ही आरामबाई टेंगोल, मैतेई लिपुन, मणिपुर पुलिस कमांडो और IRB के ऊपर FIR दर्ज किया गया था।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen