ऋण में डूबे व्यक्ति ने उठाया दिल दहला देने वाला कदम।


The person immersed in debt took panic steps.

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद क्षेत्र एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खबर के अनुसार जहानगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में 35 वर्षीय व्यापारी दिनेश मक्का कर्ज में डूबा हुआ था। जिस वजह से वह कई दिनों से परेशान था। शनिवार की रात उसने एक धारदार हथियार से अपनी पत्नी और बेटी पर हमला किया और अपने पांच साल के बेटे को गड़ासे से गला रेत कर मार डाला। फिर आरोपी ने गांव के बाहर एक जामुन के पेड़ से फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। बेटी की शोर से ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी प्राप्त की। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई और घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी स्थित नाजुक बनी हुई है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen