बुधवार को नई शिक्षा नीति के तहत केंद्र सरकार ने एकेडमिक सेशन 2024-25 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अनुसार अब से साल में दो बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगीं। दोनों ही परीक्षा में जिसमें स्टूडेंट के ज्यादा मार्क होंगे उसको ही गिना जाएगा। साथ ही 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को दो भाषाएं पढ़नी पड़ेगी। जिनमे से एक भारतीय भाषा होनी चाहिए। हालाकी स्टूडेंट्स अपने सबजेक्ट खुद चुन पाएंगे। बता दे की 2024 के एकेडमिक सेशन के लिए शिक्षा मंत्रालय ने किताबों में भी बदलाव किया है। किताबों की किमते और सिलेबस भी कम रखे जाएंगे।
10वीं-12वीं के बोर्ड के लिए 2024 से लागू होगा नया नियम।
