भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत करना ही मुख्य उद्देश्य।


The main objective of strengthening relations between India and America

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका यात्रा पर जा रहे हैं। उनके आगमन की तैयारी अमेरिका में पहले से ही शुरू हो गई है। शुक्रवार को व्हाइट हाउस के सामने भारतीय तिरंगा और अमेरिकी झंडे को एक साथ लहराया गया। भारतीय नागरिक इसे सम्मान और गर्व की बात मानते हैं। पीएम मोदी 23 जून को वॉशिंगटन में रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग एंड इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में समुदाय के नेताओं को संबोधित करेंगे। उनके सम्मान में अमेरिका की उपराष्ट्रपति और विदेश मंत्री द्वारा भोज की मेजबानी की जाएगी। पीएम मोदी न्यूयॉर्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन करेंगे और राष्ट्रपति जो बाइडन और अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक में भी शामिल होंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करना है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen