गुजरात के राजकोट में पोर्न वीडियो में पत्नी के होने के शक में एक पति ने बोरा सिलने की बड़ी सुई से अपनी पत्नी पर हमला किया है। आरोपी पति की पहचान हरेश भूपकार के रूप में हुई है। खबर के अनुसार आरोपी को पोर्न वीडियोज़ देखने की आदत थी। एक दिन उसे शक हुआ हुआ की एक वीडियो में उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ है। उसी बात को लेकर दोनों के बीच बड़ा झगरा हुआ। उसके बाद महिला जब सो रही थी तब आरोपी पति इस घटना को अंजाम दिया। साथ ही उसने अपनी 24 वर्षीय बेटी पर भी हमला किया। पुलिस ने अब तक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पोर्न वीडियो में पत्नी के होने के शक में पत्नी पर पति ने किया हमला।
