शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 65,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में 70 अंक से ज्यादा की गिरावट है और ये 19,630 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी देखने को मिल रही है।
यात्रा ऑनलाइन का शेयर आज गिरावट के साथ मार्केट में लिस्ट हुआ। BSE पर शेयर 8.45% के डिस्काउंट के साथ 130 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ वहीं NSE पर शेयर 10.2% की गिरावट के साथ लिस्ट हुआ है। जबकि इसका इश्यू प्राइस 142 रुपए था।