गुरुवार को कांग्रेस ने बयान दिया कि पदयात्रा के जरिए वह लोग उत्तराखंड के लोगों के साथ संवाद स्थापित करेंगे। 2024 के लोकसभा चुनावों की योजना तैयार करने के लिए पहाड़ी राज्य के पार्टी नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात भी की। पार्टी के अनुसार महाराष्ट्र कांग्रेस इकाई के सदस्यों के साथ इस सप्ताह के शुरुआत में इसी तरह की बैठक हुई थी। इसलिए इस तरह की और बैठकें अन्य राज्य इकाइयों के साथ भी होगी। बता दें कि इस बैठक में भाग लेने वाले उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं में पीसीसी अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस महासचिव सी वेणुगोपाल, राज्य के एआईसीसी प्रभारी देवेंद्र यादव और उत्तराखंड के सभी पार्टी सचिव का नाम शामिल हैं। खरगे के अनुसार राज्यों के पर्यावरण अनुकूल विकास के लिए कांग्रेस हमेशा प्रतिबद्ध है।बाढ़ पीड़ितों के लिए भी पार्टी ने काम करने का संकल्प लिया है और राज्य के लोगों के लिए कांग्रेस आवाज उठाती रहेगी।
कांग्रेस की पदयात्रा को लेकर राहुल गांधी से मुलाकात की पहाड़ी राज्य के नेताओं ने।
गोरखपुर के CCTV व्यवसायियों का दल ADITI INFOTECH के नेतृत्व में थाईलैंड रवाना।
हरेंद्र यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। मांझी के मुबारकपुर की घटना।
पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है साइक्लोन वायॅपर जॉय।
स्कूल ब्लॉक शकरपुर में सरस्वती पूजा धूम धाम से मनाई गयी।
दिव्या भारती 21 फिल्में कर टॉप एक्ट्रेस बनीं थीं।
आरएसएस मुख्यालय को उड़ाने की धमकी।
थाईलैंड टूर से लौटे गोरखपुर के सीसीटीवी व्यवसाई। हाई फोकस को दिया धन्यवाद।
चिकित्सकीय संस्थानों के डॉक्टरों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा।
Add DM to Home Screen