तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने श्रीलंका में बंधक भारतीय मछुआरों को लेकर विदेश मंत्री को लिखा पत्र।


The Chief Minister of Tamil Nadu wrote a letter to the Foreign Minister regarding the Indian fishermen hostage in Sri Lanka.

श्रीलंका नौसेना द्वारा बंधक बनाए गए तमिलनाडु के मछुआरों और नावों की तत्काल रिहाई को लेकर रामेश्वरम के मछुआरा संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है। जिसके बाद मछुआरों की रिहाई के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को एक चिट्ठी लिख कर इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है। सीएम स्टालिन के अनुसार, श्रीलंका नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों को बार बार बंधक बनाए जाने के कारण अब समुद्रतट के करीब जाने से भी मछुआरे डर रहे है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen