स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी बनाने का किया एलान


Swami Prasad Maurya announced to form a new party

उत्तर प्रदेश की राजनीति में तेज हलचल है। लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में विवाद तेज हो रहे हैं। विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस की भागीदारी बढ़ रही है। लेकिन, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत छोड़ो यात्रा के बीच विपक्षी गठबंधन लगातार टूटता दिख रहा है। सबसे बड़ी टूट समाजवादी पार्टी में होती दिख रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने पहले इस्तीफा दिया। बाद में राष्ट्रीय महासचिव सलीम शेरवानी ने भी इस्तीफा दे दिया है। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आई कि 22 फरवरी को स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि,  आज ही स्वामी मौर्य ने अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी और सिंबल का ऐलान कर दिया।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen