मुंबई के BARC क्वार्टर में छात्रा से गैंगरेप।


Student gang -raped in Mumbais Barc Quarter

मुंबई के चेंबूर इलाके में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर क्वार्टर के एक फ्लैट में 19 साल की स्टूडेंट के साथ एक गैंगरेप का मामला सामने आया है। चेंबूर पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाले दोनों आरोपियों में से एक लड़की का पड़ोसी है। पुलिस ने बताया कि लड़की जब अपने घर कुछ सामान लेने गई थी, तब युवक ने उसे बेहोश करने वाली दवा मिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। जब लड़की होश में आई तो उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376, 376 (डी), 328 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और उन्हें 20 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen