शेयर बाजार में रही तेज़ी, सेंसेक्स 333 और निफ्टी 92 अंक बढ़ा


Stock market fast, Sensex 333 and Nifty increased 92 points

शेयर बाजार में शुक्रवार (8 सितंबर), तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 333.34 अंक की तेजी के साथ 66,598.91 पर बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी में भी 92.90 अंक की तेजी दर्ज की गई, और यह 19,819.95 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स में से 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिली।आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी रियल्टी, ऑयल एंड गैस, पावर, और कैपिटल गुड्स शेयरों में दर्ज की गई। साथ ही, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे मजबूत होकर 82.97 रुपए पर बंद हुआ।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen