शेयर बाज़ार फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंचा


Stock market again reached all time high

शेयर बाजार आज फिर से ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। व्यापार के दौरान सेंसेक्स ने 71,084.08 और निफ्टी ने 21,355.65 का स्तर छुआ। पहले गुरुवार को भी सेंसेक्स ने 70,602.89 और निफ्टी ने 21,210.90 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

सेंसेक्स अभी 510 अंक की तेजी के साथ 71,020 और निफ्टी 150 अंक की तेजी के साथ 21,335 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट देखने को मिल रही है। IT और रियल्टी, मेटल शेयर्स में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen