रविवार को श्रीलंका ने क्रिकेट विश्व कप क्वालिफायर टूर्नामेंट का फाइनल जीत लिया है। फाइनल में नीदरलैंड को श्रीलंका ने 128 रन से करारी शिकस्त दी है। टॉस जीतकर नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने पहले गेंदबाजी चुनी। शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका को उन्होंने 47.5 ओवर में 233 रन पर समेट दिया। सहन अर्चचिगे ने श्रीलंका टीम के लिए 57 रन बनाए। कुशल मेंडिंस ने 43, पथुम निसांका ने 23, चरित असलंका ने 36 और वनिंदु हसरंगा ने 29 रन का योगदान दिया था। वान बीक, रयान क्लीन, विक्रमजीत सिंह और साकिब जुल्फिकार ने नीदरलैंड के लिए दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी के लिए उतरी नीदरलैंड की टीम 105 रन पर ही सिमट गई। बता दें कि इस टूर्नामेंट में 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। ग्रुप राउंड में नेपाल, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और आयरलैंड की टीमें बाहर हुई थीं। जिसके बाद सुपरसिक्स में चार टीमों को बाहर रास्ता देखना पड़ा। विश्व कप के लिए जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड और ओमान की टीम क्वालिफाई नहीं कर पाई। पहली बार वनडे विश्व कप में वेस्टइंडीज की टीम नजर नहीं आएगी।
श्रीलंका विश्व कप क्वालिफायर ग्रुप में शामिल, फाइनल में नीदरलैंड को दी चौकानेवाली हार।
गोरखपुर के CCTV व्यवसायियों का दल ADITI INFOTECH के नेतृत्व में थाईलैंड रवाना।
हरेंद्र यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। मांझी के मुबारकपुर की घटना।
पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है साइक्लोन वायॅपर जॉय।
स्कूल ब्लॉक शकरपुर में सरस्वती पूजा धूम धाम से मनाई गयी।
दिव्या भारती 21 फिल्में कर टॉप एक्ट्रेस बनीं थीं।
आरएसएस मुख्यालय को उड़ाने की धमकी।
थाईलैंड टूर से लौटे गोरखपुर के सीसीटीवी व्यवसाई। हाई फोकस को दिया धन्यवाद।
चिकित्सकीय संस्थानों के डॉक्टरों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा।
Add DM to Home Screen