दक्षिण अफ्रीका के पूर्व पैरालंपिक स्टार ऑस्कर पिस्टोरियस को उनकी प्रेमिका की हत्या के मामले में लगभग 11 साल बाद पैरोल पर रिहा किया गया। लंबे समय से महिलाओं के खिलाफ हिंसा से जुड़े अपराध के चलते वे जेल में थे। पिस्टोरियस जिसे उसके कार्बन-फाइबर कृत्रिम पैरों के लिए “ब्लेड रनर” कहा जाता है, ने 2013 में वेलेंटाइन डे पर एक बंद बाथरूम के दरवाजे से 29 वर्षीय मॉडल रीवा स्टीनकैंप की गोली मारकर हत्या कर दी थी।। जेल विभाग ने पुष्टि की है कि वे पैरोल पर हैं और उन्हें सामुदायिक सुधार प्रणाली में भर्ती कराया गया था और अब वह घर पर हैं।
दक्षिण अफ्रीका के स्प्रिंटर 11 साल बाद जेल से रिहा।
