पूर्णिया/बिहार: पूर्णिया में शादी से 1 माह पहले 21 साल की लड़की की अपने बॉयफ्रेंड सन भागने का मामला प्रकाश में आया है। घर से मार्कशीट लेने की बात बोल कर निकली थी लड़की, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिवार वालों के ढूंढने पर पता चला कि, वह अपने बॉयफ्रेंड संग भाग गई है। इसके बाद गुस्साए भाई ने गांव में उसकी अर्थी निकाली और अंतिम संस्कार भी कर दिया। पिता ने कहा कि वह हमारे लिए मर चुकी है
बहन के भागने के बाद गुस्साए भाई ने अपने तीन दोस्तों की मदद से अर्थी को पूरे गांव में घुमाया। नाराज भाई ने कुश की अर्थी पर बहन की तस्वीर भी लगा रखी थी और पूरे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार बहन की अर्थी को शमशान तक ले गया, और फिर दाह संस्कार भी कर दिया।
क्या कहना है लड़की के पिता का
बेटी के लिए सिसक सिसक कर रो रहे पिता किशोर सिंह ने कहा कि, वैसे तो उनकी दो बेटियां थी, और एक बेटा। जिनमें सबसे ज्यादा लाड प्यार से अपनी बेटी प्रियंका को ही पाला था। आर्थिक रूप से कमजोर होते हुए भी उन्होंने बेटी को बीए कराया, और उसका हर कहां माना। मार्कशीट लाने की झूठी कहानी बनाकर 27 जून को वह घर से फरार हो गई। पिता ने कहा कि उसने यह तक नहीं सोचा कि जिस बाप ने बड़े अरमानों से उसे पाला उसके ऊपर क्या बीतेगी। 1 महीने बाद ही उसकी शादी होनी थी शादी की लगभग पूरी तैयारियां कर ली गई थी। मगर इसके पहले ही वह घर से भाग निकली।
22 जून को घर से फरार हुई प्रियंका
पूर्णिया की रहने वाली प्रियंका बीते 27 जून को बीए की मार्कशीट लेने की बात कह कर घर से पूर्णिया कॉलेज के लिए निकली, फिर वहां से बॉयफ्रेंड संग फरार हो। गई देर शाम जब वह वापस घर नहीं लौटी तो घर वालों ने प्रियंका की खोजबीन शुरू की। इसके ठीक अगले ही दिन घरवालों को प्रियंका के लव अफेयर की बात पता चली।
लड़की के भाई प्रशांत कुमार सिंह ने के नगर थाने इलाके के चंपानगर बाजार में रहने वाले मनोज कांति के बेटे नीरज कुमार के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। लड़की को खोजने के लिए पुलिस ने लड़के के घर वालों पर दबाव बनाना शुरू किया। जिसके बाद लड़की ने खुद घरवालों को कॉल किया और बॉयफ्रेंड नीरज संग ही आगे जीने मरने की बात कही।
जिंदा बहन का भाई ने किया दाह संस्कार
बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई प्रशांत सिंह का कहना है,कि मेरी बहन ने जो किया उससे समाज में पिता की साख गिरी है।बहन की वजह से आज सबको सर झुका कर गांव से बाजार तक चलना पड़ता है। जिस लड़के से बहन की शादी तय हुई थी उसके परिवार वालों ने पिताजी को क्या-क्या नहीं कहा। नाराज भाई ने बहन की जीते जी अर्थी सजाई और शमशान ले जाकर दाह संस्कार किया,तथा उससे जुड़ी हर चीज को जला दिया।
गोरखपुर के CCTV व्यवसायियों का दल ADITI INFOTECH के नेतृत्व में थाईलैंड रवाना।
हरेंद्र यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। मांझी के मुबारकपुर की घटना।
पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है साइक्लोन वायॅपर जॉय।
स्कूल ब्लॉक शकरपुर में सरस्वती पूजा धूम धाम से मनाई गयी।
दिव्या भारती 21 फिल्में कर टॉप एक्ट्रेस बनीं थीं।
आरएसएस मुख्यालय को उड़ाने की धमकी।
थाईलैंड टूर से लौटे गोरखपुर के सीसीटीवी व्यवसाई। हाई फोकस को दिया धन्यवाद।
चिकित्सकीय संस्थानों के डॉक्टरों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा।
Add DM to Home Screen