SI ने TI को थाने में मारी गोली, आरोपी को कमरे में बंद किया थाना स्टाफ ने।


SI shot TI in the police station, the police station staff locked the accused in the room.

मध्यप्रदेश के रीवा के सिविल लाइन थाने में गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा के चेंबर में घुसकर एसआई बीआर सिंह ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके हॉर्ट के ऊपर और बाएं कंधे में लगी है। घायल टीआई को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। तो वही अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी एसआई को चेंबर में ही बंद कर दिया है। कमरे में बंद होने के बावजूद आरोपी एसआई ने अंदर से भी दो फायर किए थे। खबर के अनुसार सिविल लाइन थाने में एसआई बीआर सिंह टीआई शर्मा के अधीनस्‍थ थे। उनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी इसलिए उनका प्रमोशन नहीं हो सका था। इसी बात को लेकर विवाद के चलते आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen