मुंबई में उद्धव गुट के शिवसेना नेता और पूर्व पार्षद अभिषेक घोषालकर की गुरुवार रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अभिषेक को फेसबुक लाइव पर चर्चा के दौरान गोली मारी गई। उसके बाद आरोपी ने खुद को भी 4 गोलियां मारीं, जिससे उसकी भी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मॉरिस के रूप में की गई है। अभिषेक घोषालकर शिवसेना (उद्धव गुट) के पूर्व विधायक विनोद घोषालकर के बेटे थे। मॉरिस ने फेसबुक लाइव के बहाने अभिषेक को अपने ऑफिस बुलाया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि अभिषेक फेसबुक लाइव के बाद उठकर जा रहे थे, और उसी दौरान मॉरिस ने उनपर 4-5 बार फायरिंग की। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। अभिषेक को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
फेसबुक लाइव चलाकर शिवसेना नेता को गोली मारी, फिर आत्महत्या
गोरखपुर के CCTV व्यवसायियों का दल ADITI INFOTECH के नेतृत्व में थाईलैंड रवाना।
हरेंद्र यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। मांझी के मुबारकपुर की घटना।
पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है साइक्लोन वायॅपर जॉय।
स्कूल ब्लॉक शकरपुर में सरस्वती पूजा धूम धाम से मनाई गयी।
दिव्या भारती 21 फिल्में कर टॉप एक्ट्रेस बनीं थीं।
आरएसएस मुख्यालय को उड़ाने की धमकी।
थाईलैंड टूर से लौटे गोरखपुर के सीसीटीवी व्यवसाई। हाई फोकस को दिया धन्यवाद।
चिकित्सकीय संस्थानों के डॉक्टरों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा।
Add DM to Home Screen