पीलीभीत के पूरनपुर से दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। खबर के अनुसार मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान देहात निवासी 42 वर्षीय भुल्लन ने 50 वर्षीय मेराज बानो से पांच साल पहले तीसरा निकाह किया था और मेराज का यह दूसरा निकाह था। मेराज के शर्त पर भुल्लन ने उसके नाम कुछ संपत्ति कर दी थी। मेराज के सबसे छोटे भाई अब्दुल रहमान के अनुसार मेराज की दूसरी शादी परिवार वाले खुश नहीं थे। बकरीद के बाद अपनी बहन के घर से बुधवार शाम को लौटने के बाद खाते से रूपए निकालकर न देने पर भुल्लन ने मेराज से मारपीट कर उसका गला काटकर हत्या कर दी। संपत्ति की बिक्री के बाद जो 18 लाख रुपए मेराज के खाते में जमा किए गए थे। उसी को लेकर आरोपी उस पर दबाव बनाता था। मेराज के भाई हनीफ ने भुल्लन समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम जुटी हुई है।
शौहर ने काटा तीसरी बीवी का गला। पहले थी खुशी की लहर फिर खौफनाक मौत का सामना।
गोरखपुर के CCTV व्यवसायियों का दल ADITI INFOTECH के नेतृत्व में थाईलैंड रवाना।
हरेंद्र यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। मांझी के मुबारकपुर की घटना।
पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है साइक्लोन वायॅपर जॉय।
स्कूल ब्लॉक शकरपुर में सरस्वती पूजा धूम धाम से मनाई गयी।
दिव्या भारती 21 फिल्में कर टॉप एक्ट्रेस बनीं थीं।
आरएसएस मुख्यालय को उड़ाने की धमकी।
थाईलैंड टूर से लौटे गोरखपुर के सीसीटीवी व्यवसाई। हाई फोकस को दिया धन्यवाद।
चिकित्सकीय संस्थानों के डॉक्टरों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा।
Add DM to Home Screen