आतंकियों की फायरिंग में कश्मीर में शहीद हुए भारतीय जवान, आर्मी का सर्च अभियान जारी।


Search operations of Indian soldiers, Army, who were martyred in Kashmir in the firing of terrorists, continue.

शुक्रवार शाम को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। जिस दौरान सेना के 3 जवान घायल हुए। उनको तुरंत श्रीनगर के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार कुलगाम के हल्लन मंजगाम जंगल में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिलते ही सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। तब आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिस दौरान भारतीय सेना के 3 जवान शहीद हुए। आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना का सर्च अभियान अभी भी जारी है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen