सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन


Sahara chief Subrata Roy dies

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मुंबई में 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था और वे लंबे समय से बीमार थे। कंपनी ने बताया कि उनकी मृत्यु कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण हुई। उनकी तबीयत 12 नवंबर को खराब होने पर उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने 14 नवंबर की रात को अंतिम सांस ली। सहारा ग्रुप के चेयरमैन रॉय का पार्थिव शरीर यूपी के लखनऊ में बुधवार (15 नवंबर) को लाया जाएगा। 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen