नालंदा/ बिहार: बिहार के नालंदा जिले से एक रूसी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार रूसी नागरिक की पहचान अलेक्जेंडर तमित्री चेकों के रूप में हुई है। उसके पास से पश्चिम बंगाल का फर्जी आधार कार्ड के साथ अवैध वीजा (2 साल पहले एक्सपायर) और पासपोर्ट कि फोटो कॉपी बरामद हुई है। उसने अपने बीजा की अंतिम तिथि 2021 को 2024 बना रखा था।
पिछले 2 साल से अवैध तरीके से भारत में रह रहा था 2 जुलाई को नालंदा में 10 दिवसीय विपाश्यना शिविर में साधना के लिए आया था। शिविर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान उसके फर्जी तरीके से भारत में रहने का मामला सामने आया। गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना प्रभारी ने क्या कहा
नालंदा थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि, रूसी नागरिक अलेक्जेंडर तमित्री चेकों 29 जनवरी 2020 को मलेशिया से 90 दिनों के टूरिस्ट वीजा पर भारत के कोच्चि पहुंचा था। उसके टूरिस्ट वीजा कि वैधता 1 जनवरी 2021 तक थी। लेकिन कोरोना के कारण भारत सरकार ने एग्जिट परमिट 30 सितंबर 2021 तक दी थी। जिसके बाद इंडिया से उसे जाने का निर्देश था। लेकिन रूसी वीजा में छेड़छाड़ कर अलग जेंडर ने 2021 को 2024 बना दिया था, तथा पिछले 2 साल से अवैध रूप से भारत के कई राज्यों में भ्रमण कर रहा था।
कैसे हुई गिरफ्तारी
2 जुलाई को नालंदा महाविहार विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय विपश्यना शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें एलेक्जेंडर विपासना साधना करने पहुंचा था। जहां विपश्यना सेंटर के प्रोफेसर डॉ दीपांकर लामा ने उसके ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स की मांग की। रूसी नागरिक के पास वीजा और पासपोर्ट की फोटोकॉपी थी। वही बंगाल का एक आधार कार्ड भी उसके पास था।
इसके बाद महाविहार प्रशासन ने बिहार आईबी को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि एक रूसी नागरिक आए हैं जिनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं है। फिर एसपी के निर्देश पर जांच शुरू की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार रूसी नागरिक ने वीजा से भी छेड़छाड़ की है।
अवैध रूप से भारत में रह रहे रूसी नागरिक अलेक्जेंडर के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। टूरिस्ट वीजा पर आए विदेशी नागरिकों को आधार कार्ड भी निर्गत नहीं होता है। इस स्थिति में उसने फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनवाया। फर्जी आधार कार्ड तथा वीजा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में रूसी नागरिक पर 420 का मामला भी दर्ज किया गया है। मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
गोरखपुर के CCTV व्यवसायियों का दल ADITI INFOTECH के नेतृत्व में थाईलैंड रवाना।
हरेंद्र यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। मांझी के मुबारकपुर की घटना।
पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है साइक्लोन वायॅपर जॉय।
स्कूल ब्लॉक शकरपुर में सरस्वती पूजा धूम धाम से मनाई गयी।
दिव्या भारती 21 फिल्में कर टॉप एक्ट्रेस बनीं थीं।
आरएसएस मुख्यालय को उड़ाने की धमकी।
थाईलैंड टूर से लौटे गोरखपुर के सीसीटीवी व्यवसाई। हाई फोकस को दिया धन्यवाद।
चिकित्सकीय संस्थानों के डॉक्टरों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा।
Add DM to Home Screen