भारत को तेल का निर्यात करने में रूस दूसरे स्थान पर पहुॅचा


Russia has become the second major country to import oil to India

भारत में सबसे ज्यादा तेल का आयात इराक से होता है मगर यूक्रेन और रूस के युद्ध के बाद से हालत बदल गए हैं क्योंकि रूस में तेल का निर्यात सीमित हो गया है रूस पर कई तरह के प्रतिबंध कई देशों और कंपनियों ने लगा दिए । जिससे रूस में तेल की कीमतें गिर गई है। भारत ने मई में रूस से 2.5 करोड़ बैरल तेल खरीदा जो कुल तेल आयात का 16 फीसदी से अधिक है। भारत में अप्रैल महीने में पहली बार समुद्र के रास्ते रूस के तेल की हिस्सेदारी 5 फीसदी रही।दुनिया का तीसरा बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता देश भारत है भारत ने मई में इराक से सबसे अधिक तेल का निर्यात किया। और रूस दूसरे पायदान पर आने के बाद सऊदी अरब अब तीसरे स्थान पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे समय में भारत, रूस से कच्चे तेल पर छूट का लाभ ले रहा है।

 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen