रूस ने भारतीयों को धोखे से आर्मी में भर्ती किया। l


Russia fraudulently admitted Indians to the army

रूस ने 7 भारतीयों को धोखे से आर्मी में भर्ती किया और उन्हें यूक्रेन से जंग के लिए मैदान में उतार दिया। अब इन भारतीय लोगों ने एक वीडियो जारी कर अपनी आपबीती बताई और भारत से मदद की गुहार लगाई है। इनमें  युवाओं ने दावा किया है कि उन्हें रूस में सैन्य सेवा में धोखा दिया गया था और उन्हें यूक्रेन के खिलाफ मास्को का युद्ध लड़ना पड़ा। वीडियो में ये सात लोग शीतकालीन सैन्य जैकेट पहने हुए हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं। इनके अनुसार, उन्हें रूस यात्रा के लिए वीज़ा था, लेकिन उन्हें बेलारूस ले जाने का प्रस्ताव दिया गया। बेलारूस पहुंचने पर उन्हें वहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और रूस के अधिकारियों के हवाले किया गया। अब उन्हें रूसी सेना के लिए युद्ध लड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen